Last Updated:
ED के वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी, ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का 6 अक्टूबर को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया. 33 वर्षों तक निदेशालय में विभिन्न अहम जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पेशेवर दक्षता के साथ निभाने वाले स्वपन बोस के जाने से पूरी एजेंसी में गहरा शोक है.
ED के संयुक्त निदेशक स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. (फाइल फोटो)
केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से एक दुःखद खबर है. केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का 6 अक्टूबर 2026 को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. ED ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है.
33 साल तक ED में दी सेवाएं
ED के मुताबिक, स्वपन बोस ने निदेशालय में करीब 33 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं. उन्हें एक सक्षम, ईमानदार और कर्तव्य के प्रति समर्पित अधिकारी के रूप में याद किया गया. अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं और पेशेवर दक्षता, संस्थागत प्रतिबद्धता और निष्ठा के साथ कार्य किया.
ED ने बताया अपूरणीय क्षति
प्रवर्तन निदेशालय ने कहा कि स्वपन बोस का निधन संगठन और सार्वजनिक सेवा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. ED निदेशक समेत मुख्यालय और सभी जोनल/सब-जोनल कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके परिवार, रिश्तेदारों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
दुख की घड़ी में परिवार के साथ ED
ED ने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा निदेशालय शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है और परिवार को हर संभव समर्थन एवं एकजुटता का भरोसा दिया है. निदेशालय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

