Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, May 28
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘15 दिन से अंधेरे में हैं हम…’ चंदौली के घूरो गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- ट्रांसफॉर्मर बदलो
Hindi News

‘15 दिन से अंधेरे में हैं हम…’ चंदौली के घूरो गांव में बिजली संकट पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बोले- ट्रांसफॉर्मर बदलो

HawkNewsBy HawkNewsMay 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

चंदौली: जिले के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के नियामताबाद ब्लॉक स्थित घूरो गांव में पिछले करीब 15 दिनों से बिजली संकट गहराता जा रहा है. गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगातार जल जाने से ग्रामीण भीषण गर्मी में परेशान हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लगभग 70 से अधिक उपभोक्ता इसी ट्रांसफॉर्मर से बिजली कनेक्शन लिए हुए हैं, जिसके कारण ट्रांसफॉर्मर पर क्षमता से अधिक भार पड़ रहा है. हालात ऐसे हैं कि नया ट्रांसफॉर्मर लगने के कुछ ही मिनटों बाद फुंक जा रहा है.

दरअसल, गांव में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली. बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर अपनी समस्याएं सामने रख रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई समस्या नहीं है, बल्कि हर साल गर्मी के मौसम में यही स्थिति बन जाती है.

फिर से जल गया ट्रांसफॉर्मर 

ग्रामीण पप्पू कुमार बिंद ने लोकल से बातचीत में बताया कि पिछले साल भी गांव में यही समस्या हुई थी. उस समय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया था कि 25 केवी के ट्रांसफॉर्मर को बदलकर 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि 10 दिन में ट्रांसफॉर्मर बदलने की बात कही गई थी, लेकिन 10 महीने बीत गए और समस्या जस की तस बनी रही. जैसे ही गर्मी बढ़ी और तापमान 45 डिग्री के पार पहुंचा, ट्रांसफॉर्मर फिर जल गया.

जबरदस्ती लगवाया स्मार्ट मीटर 

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान लोगों ने बिजली विभाग से पहले लाइन और ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई. पप्पू बिंद ने बताया कि गांव के लोगों ने कहा था कि पहले बिजली व्यवस्था सुधारी जाए, उसके बाद स्मार्ट मीटर लगाया जाए, लेकिन अधिकारियों ने जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगवाया. यहां तक कि पुलिस बल के साथ दबाव बनाकर मीटर लगाए गए. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मामूली बकाया होने पर भी बिजली काट दी जाती है. अगर 50 रुपये भी बकाया हो जाए, तो रात में बिजली काट दी जाती है और जमा करने के बाद भी 2 दिन बाद लाइन चालू होती है.

लोगों की खराब हो रही तबीयत 

धनावती देवी ने भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई. उन्होंने लोकल 18 से कहा कि पिछले 2 वर्षों से गांव में यही स्थिति बनी हुई है. लाइन आती है और तुरंत चली जाती है. ट्रांसफॉर्मर जल गया है, बिजली नहीं है, लोग गर्मी से परेशान हैं. पैसे जमा न करने पर तुरंत बिजली काट दी जाती है. उन्होंने यह भी कहा कि भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों की तबीयत खराब हो रही है और बुजुर्गों तथा बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है.

क्षमता से अधिक लोड झेल रहा ट्रांसफॉर्मर 

भाजपा नेता राणा सिंह ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने माना कि गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर क्षमता से अधिक लोड झेल रहा है. राणा सिंह ने लोकल 18 से बताया कि इस ट्रांसफॉर्मर पर लगभग 75 से 80 उपभोक्ताओं का भार है, जो इसकी क्षमता से कहीं अधिक है. लोग नियमित बिजली बिल भी जमा कर रहे हैं और स्मार्ट मीटर भी लगे हुए हैं, इसलिए उन्हें पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और अवर अभियंता सहित बिजली विभाग के सभी अधिकारियों से बातचीत की गई है. फिलहाल गांव में अस्थायी रूप से 25 केवी का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा है, ताकि बिजली आपूर्ति शुरू हो सके.

लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

राणा सिंह ने कहा कि अगले दिन विभागीय अधिकारी गांव पहुंचकर लोड का आकलन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर 63 केवी या उससे अधिक क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो 100 केवी का ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जाएगा. जनता बिजली बिल दे रही है, तो उन्हें पर्याप्त बिजली मिलनी चाहिए. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. वहीं, कुछ महिलाओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान पुलिस बल द्वारा दबाव बनाए जाने और पैसे लेने के आरोप भी लगाए. इस पर राणा सिंह ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है और इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई है. उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी ने दबाव बनाकर या पैसे लेकर स्मार्ट मीटर लगाया है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Article33 साल की मल्लू ब्यूटी का ‘ऐसा’ वीडियो हुआ Leak, 18 सेकंड के क्लिप ने इंटरनेट पर क्यों मचाया बवाल? | kalyani priyadarshan video 33 year mallu beauty 18 second clip leaked stir on internet
Next Article LPG Update: ‘PNG के लिए एलपीजी कनेक्शन का सरेंडर नहीं’, क्या रेट में भी हुआ बदलाव? | LPG Update: Govt Eases Rules for PNG Users, Allows Future Restoration in Non-PNG Areas, Check today price in your city hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Trump Threatens Oman: ‘हमारी बात मानो नहीं तो कर देंगे धुआं-धुआं’, अब किस देश को ट्रंप ने दे डाली धमकी? | Trump-threatens-oman-over-hormuz-strait-iran-deal-international-news-hindi

May 28, 2026

‘ईद-उल-अजहा की सभी को बधाई’, पीएम मोदी बोले- सबकी सफलता की कामना करता हूं – Eid ul-Adha Bakrid 2026 PM Narendra Modi President Droupadi Murmu Greeting

May 28, 2026

Breaking LIVE: सिद्धारमैया आज कर्नाटक के सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा | Breaking LIVE ,28 MAY 2026: Karnatka CM Row, DK Shivakumar vs Siddaramaiah, Bakrid, weather latest news update hindi

May 28, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,169)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Trump Threatens Oman: ‘हमारी बात मानो नहीं तो कर देंगे धुआं-धुआं’, अब किस देश को ट्रंप ने दे डाली धमकी? | Trump-threatens-oman-over-hormuz-strait-iran-deal-international-news-hindi

May 28, 2026

‘ईद-उल-अजहा की सभी को बधाई’, पीएम मोदी बोले- सबकी सफलता की कामना करता हूं – Eid ul-Adha Bakrid 2026 PM Narendra Modi President Droupadi Murmu Greeting

May 28, 2026

Breaking LIVE: सिद्धारमैया आज कर्नाटक के सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा | Breaking LIVE ,28 MAY 2026: Karnatka CM Row, DK Shivakumar vs Siddaramaiah, Bakrid, weather latest news update hindi

May 28, 2026

जवाहर नवोदय से लेकर ज्ञान भारती तक, अमरोहा के ये 5 स्कूल बच्चों के भविष्य को दे रहे नई उड़ान

May 28, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Trump Threatens Oman: ‘हमारी बात मानो नहीं तो कर देंगे धुआं-धुआं’, अब किस देश को ट्रंप ने दे डाली धमकी? | Trump-threatens-oman-over-hormuz-strait-iran-deal-international-news-hindi

May 28, 2026

‘ईद-उल-अजहा की सभी को बधाई’, पीएम मोदी बोले- सबकी सफलता की कामना करता हूं – Eid ul-Adha Bakrid 2026 PM Narendra Modi President Droupadi Murmu Greeting

May 28, 2026

Breaking LIVE: सिद्धारमैया आज कर्नाटक के सीएम पद से दे सकते हैं इस्तीफा | Breaking LIVE ,28 MAY 2026: Karnatka CM Row, DK Shivakumar vs Siddaramaiah, Bakrid, weather latest news update hindi

May 28, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.