बेंगलुरु ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 213 रन बोर्ड पर लगाए थे। उसके जवाब में सीएसके 5 विकेट पर 211 रन ही बना पाई। आखिरी ओवर में चेन्नई को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे। उसके बावजूद आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल ने चेन्नई के जबड़े से जीत छीन ली। अंतिम ओवर में आखिर क्या-क्या हुआ, आइये जानते हैं।
बॉल दर बॉल देखें आखिरी ओवर का रोमांच
19.1- यश दयाल ने एमएस धोनी को लो फुल टॉस गेंद डाली, जिसपर सिर्फ एक रन आया। अब पूरी तरह से सेट बल्लेबाज रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर थे।
19.2- यश दयाल ने रविंद्र जडेजा को लो फुल टॉस बॉल डाली, इसपर भी सिंगल ही आया।
19.3- इस गेंद पर यश दयाल ने स्ट्राइक पर मौजूद एमएस धोनी को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। यह भी उन्होंने लो फुल टॉस गेंद ही डाली थी। धोनी 12 रन बनाकर आउट हो गए।
19.4-यश दयाल ने शिवम दुबे को नो बॉल डाली, जिसपर दुबे ने एक शानदार छक्का जड़ दिया। अगली बॉल फ्री हिट थी।
अब यहां से चेन्नई को जीत के लिए 3 गेंद में 6 रन की जरूरत थी
19.4- यश दयाल ने शिवम दुबे को लो फुल टॉस गेंद डाली, जिसपर सिर्फ 1 रन आया।
19.5- यश दयाल ने रविंद्र जडेजा को स्टंप्स पर फुल गेंद डाली, इसपर भी 1 रन आया।
19.6- यश दयाल ने शिवम दुबे को लो फुल टॉस बॉल डाली, इसपर भी सिर्फ 1 ही आया और आरसीबी 2 रन से मैच जीत गई।