कैसे हैं आप?
सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट्स पर।
- पीएम मोदी आज केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर जाएंगे।
- कांग्रेस की CWC की मीटिंग आज शाम 4 बजे होगी।

आज का विचार
अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर…
1. पहलगाम हमले के आतंकियों पर सेना का शिकंजा
पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों पर सुरक्षाबलों ने पूरा शिकंजा कस दिया है। आतंकी हमले के बाद लोगों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन आगे बढ़ रहा है, हालांकि दक्षिण कश्मीर के घने जंगल और इनमें स्थित गुफाएं काफी चुनौती पैदा कर रही हैं। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
2. भारत पाकिस्तान के खिलाफ ले सकता है एक और सख्त फैसला
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। भारत, पाकिस्तान के साथ डाक सेवा बंद करने की तैयारी में है, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पर और दबाव बढ़ सकता है। यह कदम पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने और हर मोर्चे पर दबाव बनाने की भारत की रणनीति का हिस्सा है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें

आज का Gen z मीम
3. कपड़े बेचने वाली मशहूर कंपनी पर साइबर अटैक
ब्रिटिश रिटेल कंपनी M&S साइबर हमले का शिकार हो गई है, जिसके चलते उसके कई आउटलेट बंद हो गए और ऑनलाइन ऑर्डर बाधित हुए। ‘स्कैटर्ड स्पाइडर’ नामक ग्रुप ने रैंसमवेयर का इस्तेमाल कर कंपनी के सिस्टम को लॉक कर दिया, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। अभी तक कामकाज पूरी तरह बहाल नहीं हुआ है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें
4. पाकिस्तान के समर्थन में आया एक और मुस्लिम देश
पाकिस्तान को एक और मुस्लिम देश का समर्थन मिला है। अजरबैजान ने भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का साथ दिया है। उसने कश्मीर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का समर्थन किया है। अजरबैजान ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है। पाकिस्तान और अजरबैजान के रिश्ते काफी मजबूत हैं। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें

आज का हेल्थ सजेशन
5. मुंबई इंडियंस की जीत से बदल गया प्लेऑफ का इतिहास-भूगोल
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को रन से हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को और मजबूत कर लिया है। मुंबई इंडियंस की इस सीजन में 11 मैच से 7वीं जीत थी। इस जीत के साथ ही मुंबई के अब 14 अंक हो गए हैं। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें

आज की कविता
अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें
1. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज की छुट्टी
2. असीम मुनीर ने टैंक पर चढ़कर फिर उगला जहर
3. भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान का शक्ति प्रदर्शन
4. क्या पाकिस्तान के खातिर भारत पर सैन्य दबाव डाल सकता है चीन
5. बीएसएफ-पंजाब पुलिस ने विफल की बड़ी आतंकी घटना

आज का वायरल सच
अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें
1. पहलगाम हमले पर खरगे का PM मोदी पर डायरेक्ट अटैक
2. भारत-पाकिस्तान समुद्र में भी आ गए आमने-सामने
3. भारत के मुकाबले पाकिस्तानी वायुसेना कितनी ताकतवर
4. टैरिफ से चीन की निकल गई हवा, घुटनों पर आ जाएगा ड्रैगन
5. भारतीय एयरस्पेस बंद होने से पाकिस्तान को करारी चोट

आज का इतिहास
गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो…