Last Updated:
97 Tejas Mark-1A Fighter Jet Deal: इंडियन एयरफोर्स लंबे समय से कम स्क्वाड्रन के साथ काम कर रही है. MIG-21 की विदाई के बाद इसमें और कमी आएगी. इसे पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं.
IAF 97 तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट की डील पर आज मुहर लग सकती है. (पीटीआई)दरअसल, 97 तेजस मार्क-1A लड़ाकू विमानों की खरीद का अब तक का सबसे बड़ा 66,500 करोड़ रुपये का सौदा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ गुरुवार को साइन किया जा सकता है. ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह सौदा ऐसे समय हो रहा है जब भारतीय वायुसेना अभी तक फरवरी 2021 में हुए 83 तेजस मार्क-1A विमानों (46,898 करोड़ रुपये) के ऑर्डर में से एक भी विमान नहीं पा सकी है. नया कॉन्ट्रैक्ट ऐसे समय पर हो रहा है, जब 36 पुराने मिग-21 विमानों को रिटायर किया जा रहा है. इनके रिटायर होने के बाद वायुसेना का स्क्वाड्रन लेवल घटकर महज 29 पर आ जाएगा, जो अब तक का सबसे न्यूनतम स्तर होगा. एक स्क्वाड्रन में 16 से 18 लड़ाकू विमान होते हैं. पाकिस्तान के पास वर्तमान में 25 स्क्वाड्रन हैं और निकट भविष्य में उसे चीन से कम से कम 40 J-35A पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ जेट मिलने वाले हैं. वहीं, चीन एयर पावर के मामले में भारत से चार गुना से ज्यादा आगे है.
ऑपरेशन सिंदूर के बाद खतरे का आकलन
जेट इंजन की स्थिति
नए 97 विमानों के सौदे के लिए HAL को GE से 113 और इंजन खरीदने हैं, जिसकी कीमत करीब 1 अरब डॉलर होगी. हालांकि, वायुसेना साफ कर चुकी है कि पहले दो विमानों को तभी स्वीकार किया जाएगा जब उन पर किए जा रहे मिसाइल और लेजर-गाइडेड बम की टेस्टिंग सफलतापूर्वक पूरे हो जाएंगे. दूसरी तरफ, इस बीच सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 तक बढ़ा दिया है. वे उस समय 65 वर्ष के हो जाएंगे. गौरतलब है कि CDS के पद पर अधिकतम सेवा आयु 65 वर्ष है, जबकि थलसेना, नौसेना और वायुसेना प्रमुखों के लिए यह सीमा 62 वर्ष या तीन साल का कार्यकाल है. डिफेंस एक्सपर्ट की मानें तो तेजस सौदा और CDS का कार्यकाल विस्तार, दोनों फैसले भारत की रक्षा तैयारियों और सामरिक संतुलन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होंगे.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

