Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, June 22
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान का मायावी जाल, एनर्जी कॉरिडोर को बनाया मौत का कुआं – hormuz strait iran radio warning death warrant GPS jam under sea mines
Hindi News

होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान का मायावी जाल, एनर्जी कॉरिडोर को बनाया मौत का कुआं – hormuz strait iran radio warning death warrant GPS jam under sea mines

HawkNewsBy HawkNewsMarch 28, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान का मायावी जाल, एनर्जी कॉरिडोर को बनाया मौत का कुआं

Last Updated:March 28, 2026, 11:50 IST

Strait of Hormuz: ईरान पर हमला करने से पहले अमेरिका और इजरायल ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि इसकी इतनी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्‍य को इस कदर खतरनाक बना दिया है कि वहां से अब कोई गुजरना नहीं चाहता है. होर्मुज में एंटर करते ही रेडियो संदेश गूंजने लगता है, जिसमें स्‍पष्‍ट शब्‍दों में चेतावनी दी जाती है.

होर्मुज स्‍ट्रेट में ईरान का मायावी जाल, एनर्जी कॉरिडोर को बनाया मौत का कुआंZoom

ईरान ने एनर्जी कॉरिडोर होर्मुज जलडमरूमध्‍य को मौत का कुआं बना दिया है. इलाके में GPS जाम होने की वजह से जहाज का लोकेशन और रूट-मैप का पता लगा पाना असंभव हो गया है. (फाइल फोटो/Reuters)

Strait of Hormuz: पश्चिम एशिया में तनाव के बाद हालात धीरे-धीरे बेकाबू होता जा रहा है. होर्मुज स्‍ट्रेट से जहाजों की आवाजाही थमने से दुनियाभर में ऊर्जा संकट गहराने लगा है. इस संकट को देखते हुए भारत जैसी तेजी से उभरती हुई अर्थव्‍यवस्‍थाओं ने एनर्जी सप्‍लाई के लिए वैकल्पिक स्रोतों की तलाश करने लगे हैं. ईरान जंग के बाद होर्मुज स्‍ट्रेट अखाड़ा बन गया है. तेहरान ने इस संकड़े समुद्री मार्ग को बंद कर दिया है. होर्मुज को लेकर ईरान और अमेरिका की तरफ से लगातार विरोधाभासी बयान सामने आ रहे हैं, पर जमीनी हकीकत यह है कि ईरान वॉर से पहले और उसके बाद इस कॉरिडोर से गुजरने वाले जहाजों की तादाद काफी कम हो चुकी है. होर्मुज से होकर आए ऑयल टैंकर और LPG लदे जहाजों के कैप्‍टन का कहना है कि जलडमरूमध्‍य में एंटर करते ही रेडियो मैसेज आने लगते हैं कि यह जोन जहाजों के लिए पूरी तरह से बंद है. इसके साथ ही GPS को जाम कर दिया जाता है, जिससे रूट-मैप का दिखना बंद हो जाता है. ईरान ने इस स्‍ट्रेट में सी-माइंस (समुद्री बारूदी सुरंग) भी बिछा रखी हैं, ऐसे में यहां से गुजरना मौत के कुएं को पार करने से कम खतरनाक नहीं है.

पश्चिम एशिया के बेहद संवेदनशील समुद्री मार्ग Strait of Hormuz से गुजर रहे भारतीय जहाज इन दिनों गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहे हैं. GPS सिस्टम में व्यवधान, समुद्र में बारूदी सुरंगों (माइंस) की आशंका और स्पष्ट नेविगेशन अथॉरिटी के अभाव ने हालात को बेहद जटिल और जोखिमपूर्ण बना दिया है. इस मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को लगातार रेडियो संदेशों के जरिए चेतावनी दी जा रही है. समुद्री चैनलों पर प्रसारित इन संदेशों में कथित तौर पर Islamic Revolutionary Guard Corps Navy (IRGC नेवी) की ओर से कहा जा रहा है कि ‘होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरना प्रतिबंधित है और अगली सूचना तक किसी जहाज को अनुमति नहीं दी जाएगी.’ इन चेतावनियों ने जहाजों के कप्तानों और क्रू में असमंजस और भय की स्थिति पैदा कर दी है.

बेहद खतरनाक स्थिति

‘टाइम्‍स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के अनुसार, होर्मुज जलडमरूमध्‍य से गुजरने वाले जहाज के एक कैप्‍टन ने बताया कि GPS जैमिंग के कारण जहाजों की सटीक स्थिति का पता लगाना मुश्किल हो गया है. 28 वर्षों के अनुभव वाले मास्टर मरीनर कैप्टन मनीष कुमार (जो फिलहाल एक केमिकल टैंकर के साथ सुरक्षित मार्ग की प्रतीक्षा कर रहे हैं) ने बताया कि GPS के बिना नेविगेशन बेहद कठिन हो गया है. अगर जहाज की स्थिति का सही अनुमान नहीं लगा, तो टकराव या जहाज के फंसने का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि इतने संकरे समुद्री मार्ग में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है. स्थिति को और गंभीर बनाती हैं समुद्र में संभावित माइंस की मौजूदगी. ये विस्फोटक उपकरण जहाज के संपर्क या नजदीकी से सक्रिय हो सकते हैं. जहाजों को फिलहाल सीमित और चिन्हित मार्गों के नक्शे दिए जा रहे हैं, जिनमें प्रवेश और निकास के लिए विशेष कॉरिडोर तय किए गए हैं. हालांकि, इन मार्गों की सुरक्षा को लेकर भी अनिश्चितता बनी हुई है.

तेल और गैस टैंकर के लिए गंभीर चुनौती

होर्मुज से गुजरने वाले अधिकांश जहाज तेल और केमिकल टैंकर होते हैं, जिनमें ज्वलनशील सामग्री होती है. ऐसे में किसी भी दुर्घटना की स्थिति में बड़े विस्फोट की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. मौजूदा हालात में एक छोटी चूक भी बड़े संकट का कारण बन सकती है. शिपिंग कंपनियों ने जहाजों को रोजाना कॉनफ्लिक्ट इंटेलिजेंस ब्रीफ भेजना शुरू कर दिया है. इनमें सैन्य गतिविधियों, समुद्री घटनाओं, हवाई क्षेत्र की बंदिशों और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़े अपडेट शामिल होते हैं. 25 मार्च की एक रिपोर्ट में जहाजों को ‘अत्यधिक सावधानी’ बरतने की सलाह दी गई है, जिसमें GPS इंटरफेरेंस और संभावित माइंस की चेतावनी दी गई है.

हालात ‘क्रिटिकल’

अमेरिकी नेतृत्व वाले Joint Maritime Information Center ने 24 मार्च को क्षेत्र में समुद्री खतरे का स्तर क्रिटिकल घोषित किया. रिपोर्ट के अनुसार, 1 मार्च से अब तक 21 घटनाएं दर्ज की जा चुकी हैं, जिनमें नेविगेशन में बाधा और सुरक्षा जोखिम शामिल हैं. इन खतरों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही में भारी गिरावट आई है. जहां पहले प्रतिदिन औसतन 138 जहाज गुजरते थे, अब यह संख्या घटकर एकल अंक में सिमट गई है. मौजूदा हालात वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं.

About the Author

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

March 28, 2026, 11:42 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleStrait of Hormuz: भारत को मिले सुरक्षित मार्ग पर बोले मनोज तिवारी, ‘यह बहुत बड़ी कूटनीतिक सफलता’ | Strait of Hormuz Manoj Tiwari said on India safe passage This shows huge diplomatic success hindi
Next Article Dhurandhar 2 BO Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान जारी, 9वें दिन भी की रिकॉर्डतोड़ कमाई | dhurandhar 2 box office collection day 9 ranveer singh film storm continues record breaking earning
HawkNews
  • Website

Related Posts

Kanya Rashi: कन्या राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, आय के नए रास्ते खुलने के संकेत, जानें राशिफल

June 22, 2026

Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्‍या जान्‍हवी रचा रहीं शादी! | Janhvi Kapoor boyfriend Shikhar Pahariya net worth, ex cm grandson family and education in hind

June 22, 2026

‘कश्मीरी पंडित लौटें, लोग उनका इंतजार कर रहे हैं’, खीर भवानी मेले में बोले फारूक अब्दुल्ला

June 22, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,770)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Kanya Rashi: कन्या राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, आय के नए रास्ते खुलने के संकेत, जानें राशिफल

June 22, 2026

Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्‍या जान्‍हवी रचा रहीं शादी! | Janhvi Kapoor boyfriend Shikhar Pahariya net worth, ex cm grandson family and education in hind

June 22, 2026

‘कश्मीरी पंडित लौटें, लोग उनका इंतजार कर रहे हैं’, खीर भवानी मेले में बोले फारूक अब्दुल्ला

June 22, 2026

Who Is Kunal Shah: कौन हैं कुणाल शाह? जो बने WhatsApp के ग्लोबल हेड, Meta ने CRED फाउंडर को क्यों सौंपी कमान | Who Is Kunal Shah CRED Founder Appointed Global Head CEO WhatsApp Meta Mark Zuckerberg

June 22, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Kanya Rashi: कन्या राशि वालों की लग सकती है लॉटरी, आय के नए रास्ते खुलने के संकेत, जानें राशिफल

June 22, 2026

Janhvi Kapoor के ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya कितने अमीर हैं? EX CM के नाती से क्‍या जान्‍हवी रचा रहीं शादी! | Janhvi Kapoor boyfriend Shikhar Pahariya net worth, ex cm grandson family and education in hind

June 22, 2026

‘कश्मीरी पंडित लौटें, लोग उनका इंतजार कर रहे हैं’, खीर भवानी मेले में बोले फारूक अब्दुल्ला

June 22, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.