Last Updated:
Himachal News: हिमाचल प्रदेश में कुलपति नियुक्ति पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और सुक्खू सरकार आमने-सामने हैं, मामला सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में लंबित है, राहत सामग्री कुल्लू चंबा भेजी गई.
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और सीएम सुक्खू (फाइल फोटो)शिमला. हिमाचल प्रदेश में कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति की नियुक्ति को लेकर राजभवन और राज्य सरकार आमने-सामने हैं. अब इस मामले पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने बड़ा बयान दिया है. राज्यपाल ने कहा कि वीसी की नियुक्ति नियमों के मुताबिक ही होगी, इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट से जो फैसला आएगा वो मान्य होगा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के प्रश्नों के आधार पर उसे देखा जाएगा और उसके आधार पर फैसला किया जाए. साथ ही कहा कि इस मामले में अगर राज्य सरकार ने राजभवन को बाईपास करने की कोशिश की तो ये स्वीकार नहीं होगा.
गौरतलब है कि सुक्खू सरकार ने डॉ. वाई.एस. परमार यूनिवर्सिटी ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री और सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में कुलपति चयन के लिए सुक्खू सरकार ने बीते जुलाई को विज्ञापन निकाले थे, लेकिन राज्यपाल ने इन्हें ‘शून्य और अमान्य’ घोषित कर वापस ले लिया था. राज्यपाल ने 13 अगस्त को अपने वैधानिक अधिकारों का हवाला देते हुए इन विज्ञापनों को फिर से बहाल कर दिया था. हालांकि, मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है. कुछ प्रोफेसरों की याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने राजभवन की ओर बढ़ाई गई तिथि पर स्टे लगा दिया है.
राजभवन और सरकार में टकराव
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में राजभवन और सरकार में टकराव कोई नई बात नहीं है. साल 2023 से लेकर अब तक विधानसभा में पास बिल राजभवन में लंबित पड़े हैं. 2023 से लेकर अब तक कुल 10 से ज्यादा बिलों की मंजूरी के लिए लंबित हैं.
उधर, बुधवार को राज्यपाल ने कुल्लू और चंबा जिला के आपदा प्रभावितों को रेड क्रॉस के सहयोग से राहत सामग्री भी भेजी. राज्यपाल ने कहा कि जिला प्रशासन के आग्रह पर ये मदद भेजी है. राहत सामग्री में बर्तन, घर का ज़रूरी सामान और शेल्टर किट भेजी गई है.
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently…और पढ़ें
Results-driven journalist with 14 years of experience in print and digital media. Proven track record of working with esteemed organizations such as Dainik Bhaskar, IANS, Punjab Kesari and Amar Ujala. Currently… और पढ़ें

