Last Updated:
हिमाचल करे बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राम रतन शर्मा का रविवार को यहां महरे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे.
हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राम रतन शर्मा का रविवार को यहां महरे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया.
हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राम रतन शर्मा का रविवार को यहां महरे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया. वह 80 वर्ष के थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने रविवार सुबह अंतिम सांस ली. वह 1985 और 1990 में इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे.
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शर्मा के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘बड़सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा विधायक राम रत्न के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें.’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं.’’
राम रतन शर्मा को हमीरपुर स्थित दियोटसिद्ध के बाबा बालक नाथ (बीबीएन) मंदिर के रखरखाव में उनके योगदान के लिए जाना जाता था. उन्होंने मंदिर के न्यासी और पुजारी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं. शर्मा ने राम जन्मभूमि आंदोलन और 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस में भाग लिया था. वह उस स्थल से एक ईंट साथ लाए थे.
बड़सर से मौजूदा भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बड़सर के पूर्व विधायक आदरणीय राम रत्न शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. राम रत्न जी ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाते हुए समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। योग के क्षेत्र में भी उनका उल्लेखनीय योगदान रहा. उन्होंने योग के माध्यम से समाज को स्वस्थ, जागरूक एवं संस्कारवान बनाने के लिए निरंतर कार्य किया. उनका संपूर्ण जीवन सेवा, समर्पण, राष्ट्रभक्ति और समाजहित के लिए समर्पित रहा. उनका निधन समाज एवं संगठन के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके विचार, कार्य और योगदान सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे.
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
इस दौरान रतन शर्मा के अंतिम संस्कार में भाजपा विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा, जिला परिषद उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह, बड़सर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे. विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने उनकी अर्थी को कंधा देकर अंतिम विदाई दी. पुलिस विभाग के कर्मचारी भी अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहे. क्षेत्रवासियों ने राम रतन शर्मा के निधन को राजनीति, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूर्णीय क्षति बताया.
About the Author
Vinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…
और पढ़ें

