Last Updated:
PM Modi Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल में 9 मई 2026 शनिवार से भाजपा सरकार अस्तित्व में आ गई है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के सालों के अथक परिश्रम के बाद बीजेपी के लिए यह पल आया है. सुवेंदु अधिकारी अब बंगाल के पहले भाजपाई मुख्यमंत्री बन गए हैं. उनके साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है. इस मौके पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की जनता को नतमस्तक होकर सलाम किया है.
PM Modi Suvendu Adhikari Oath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए. सीनियर लीडर सुवेंदु अधिकारी ने सीएम पद की शपथ ली. उनके साथ पांच अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इस तरह 9 मई 2026 से बंगाल में भाजपा सरकार अस्तित्व में आ गई. इस दौरान पीएम मोदी ने विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल की जनता को नमन किया. शपथ ग्रहण मंच पर घुटनों के बल बैठते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भरपूर प्रेम और आशीर्वाद देने के लिए बंगाल की जनता का भावुक तरीके से आभार जताया.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें

