‘हाथियों की पूजा और 22 फिट की रंगोली’ अहमदाबाद में अनंत अंबानी के बर्थ-डे से पहले भक्ति में डूबे सब

‘हाथियों की पूजा और 22 फिट की रंगोली’ अहमदाबाद में अनंत अंबानी के बर्थ-डे से पहले भक्ति में डूबे सब
Anant Ambani Birthday Celebration:रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी का जन्मदिन इस बार अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में बेहद खास और धार्मिक माहौल में मनाया गया. मंदिर परिसर में हर तरफ भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला. भगवान जहन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र को खूबसूरत फूलों और आभूषणों से सजाया गया, जिससे पूरा मंदिर दिव्य नजर आ रहा था. इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया. खास बात ये रही कि अनंत अंबानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए 22 फुट चौड़ी रंगोली भी बनाई गई, जिसने सभी का ध्यान खींचा. अनंत अंबानी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए भगवान के चरणों में विशेष आरती और प्रार्थना की गई. मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी इस पूजा में हिस्सा लिया. इस कार्यक्रम में गजराज (हाथी) को भी सजाया गया, उनकी पूजा की गई और उन्हें फल अर्पित किए गए. साथ ही महावत को जरूरी वस्तुएं देकर सम्मानित किया गया.

