Last Updated:
Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म हो गया, मगर सीजेपी का प्रोटेस्ट जारी रहेगा. सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन से जारी अनशन समाप्त करने से ‘राहत और खुशी’ हुई है, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते.
वांगचुक के अनशन समाप्त करने से राहत लेकिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा : कॉजपा
Sonam Wangchuk News: सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ दिया. सोनम वांगचुक 26 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे थे. गुरुवार की रात को जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया. सोनम वांगचुक ने इसके बाद अनशन खत्म करने का कारण भी बताया. अब सवाल है कि जब सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म कर दिया तो क्या जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रोटेस्ट भी खत्म हो गया? क्या सोनम वांगचुक के मानने के बाद अब सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके भी मान जाएंगे? अब तक जो रुख है, उससे लगता नहीं कि सीजेपी मान जाएगी. जी हां, सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी ने सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने के बाद भी ऐलान किया कि उनका प्रदर्शन जारी रहेगा.
दरअसल, सीजेपी ने गुरुवार देर रात कहा कि उन्हें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा 26 दिन से जारी अनशन समाप्त करने से ‘राहत और खुशी’ हुई है, लेकिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनका शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं दे देते. गौरतलब है कि नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉजपा के नेतृत्व में छात्र जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. सोनम वांगचुक भी इसी मसले पर अनशन कर रहे थे.
सोनम वांगचुक के ऐलान के बाद सीजेपी ने आज यानी शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. सीजेपी के चीफ अभिजीत दिपके ने कहा, ‘हमारा प्रोटेस्ट तब तक चलता रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन नहीं करते हैं. सोनम सर ने अपना हंगर स्ट्राइक तोड़ दिया है, इससे हमें बहुत ही खुशी और राहत मिली है, क्योंकि सोनम सर की लाइफ इस देश के लिए बहुत ज्यादा कीमती है. हमारा प्रोटेस्ट जंतर-मंतर पर वैसे ही चलता रहेगा, जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते. सोनम सर का जो सैक्रिफाइस रहा है इन 26 दिनों का उसे हम वेस्ट नहीं जाने देंगे. दिल्ली पुलिस ने ब्रूटेलिटी करी है स्टूडेंट्स के अगेंस्ट, उन स्टूडेंट्स की जो सैक्रिफाइस थी, उन्हें हम वेस्ट नहीं जाने देंगे.’
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने गुरुवार देर रात अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त कर दी. केंद्र सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी और परीक्षा में सुधार तथा कथित नीट प्रश्नपत्र लीक से प्रभावित छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने जैसी उनकी मुख्य मांगों पर विचार करेगी.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…
और पढ़ें

