Last Updated:
Ravi Shastri wants Axar Patel in Playing 11: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे सुपर-8 मुकाबले में आज जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को यह मुकाबला जीतना ही होगा. साउथ अफ्रीका से मिली करारी हार के बाद प्लेइंग-11 बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में अक्षर पटेल को शामिल किया जाना चाहिए.

अक्षर पटेल की प्लेइंग-11 में होगी वापसी.
नई दिल्ली. टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का कहना है कि भारत को अपने दूसरे सुपर-8 मैच में 32 साल के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए. टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना दूसरा सुपर-8 मैच आज (26 फरवरी) को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने उतरेगी. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए यह भारत का करो या मरो मुकाबला है. सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने इस राउंड के पहले मुकाबले में 76 रनों से शर्मनाक हार दी थी, जिससे भारत की टॉप-4 में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा.
About the Author
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

