भारत और ऑस्ट्रेलिया क्वाड के सदस्य देश हैं.दोनों देशों के रिश्ते आपस में बेहद मजबूत हैं.ऑस्ट्रेलियाई राजदूत के कदम से चीन को मिर्ची लगना तय है.
नई दिल्ली. चीन बात-बात पर अपने पड़ोसियों को आंखे दिखाने का काम करता है. ऐसे में रविवार को भारत में ऑस्ट्रेलिया के राजदूत फिल ग्रीन ने कुछ ऐसा काम किया, जिससे ड्रैगन को मिर्ची लगना तय है. ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के सीएम प्रेमा खांडू से भी मुलाकात की. चीन अरुणाचल प्रदेश को अपने देश का हिस्सा बताने का झूठा दावा करता रहा है. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई राजदूत के वहां पहुंचने से जल्द चीन की तरफ से प्रतिक्रिया आना भी संभव है.
चीन रह-रहकर अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख के सीमावर्ती इलाकों में ऐसी हरकतें कर ही देता है, जिससे दोनों देशों में तनाव की स्थिति पैदा हो जाती है. भारत चीन के हर उकसावे का सीमा पर करारा जवाब देता है. ऑस्ट्रेलिया भारत के खास मित्र देशों में से एक है. ऑस्ट्रेलियाई राजदूत ने अरुणाचल प्रदेश का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘अरुणाचल प्रदेश में लैंड हुआ हूं. यह 18वां भारतीय राज्य है, जिसका मैंने अपने कार्यकाल के दौरान दौरा किया है. यहां सीखने और यह देखने के लिए आया हूं कि हम कैसे संबंधों को और गहरा कर सकते हैं. साथ ही मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू के साथ नए सिरे से परिचय भी हुआ.’
Landed in Arunachal Pradesh – the 18th Indian state that I’ve visited during my assignment so far. Here to learn, and to see how we can deepen relations. Also to renew acquaintance with Chief Minister Pema Khandu. @PemaKhanduBJP @ArunachalCMO #ArunachalPradesh @AusCGKolkata
— Philip Green OAM (@AusHCIndia) October 6, 2024

