
हरियाणा के 6 विकेट 44 रन पर गिरे
पहले बैटिंग करते हुए मुंबई की टीम एक समय 113 रनों पर 7 विकेट खो चुकी थी। लेकिन शम्स मुलानी और तनुष कोटियन ने निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी की। इससे मुंबई 315 रनों तक पहुंच पाई। हरियाणा की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान अंकित कुमार ने शतक जमाया। लेकिन शार्दुल ठाकुर ने फिर कमाल दिखाया। हरियाणा ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 44 रनों पर गंवा दिए। 257/4 के स्कोर से टीम 301 पर ऑल आउट हो गई। इनमें से 5 विकेट ठाकुर ने लिए।
शार्दुल को सीजन का पहला 5 विकेट हॉल
शार्दुल ठाकुर ने 58 रन देकर 6 विकेट लिए। यह सीजन में उनका पहला पांच विकेट हॉल था। रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट में पहली पारी की बढ़त काफी अहम होती है। मैच ड्रॉफी होने की स्थिति में पहली पारी में बढ़त लेने वाली टीम अगले राउंड में पहुंच जाती है। मुंबई की टीम दूसरे राउंड में बेहतरीन बैटिंग कर रही है। तीसरे दिन स्टंप के समय मुंबई का स्कोर 4 विकेट पर 278 रन था। कप्तान अजिंक्य रहाणे 88 रन बनाकर खळ रहे हैं। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 86 गेंदों पर 70 रनों की पारी निकली।
आईपीएल में भी मिल सकती है एंट्री
शार्दुल ठाकुर को आईपीएल में भी एंट्री मिल सकती है। अभी सीजन शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय बचा हुआ है। कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो उन्हें एंट्री मिल सकती है। शार्दुल SENA देशों में होने वाले टेस्ट में भारतीय टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी होते थे। लेकिन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से उन्हें ड्रॉप कर दिया गया। 2024 में उन्हें एक भी इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

