22 मार्च तक मकान निर्माण मामले में देनी थी जांच रिपोर्ट
पिछले दिनों जांच टीम ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मकान की नपाई की थी। उस समय वहां भारी पुलिस बल तैनात था। पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि नपाई के दौरान कोई माहौल खराब न करे। बर्क को मकान के निर्माण के मामले में कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है। एसीडीएम द्वारा एक जांच कमेटी बनाई गई थी। यह कमेटी जांच कर रही है कि मकान का निर्माण नियमों के अनुसार हुआ है या नहीं। जांच टीम को 22 मार्च तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए।
500 रुपये का लगा था जुर्माना
अब इस मामले में 5 अप्रैल को सुनवाई होगी। जांच कमेटी को उससे पहले अपनी रिपोर्ट एसडीएम को देनी है। फरवरी में प्रशासन ने बर्क को जवाब दाखिल करने के लिए एक और मौका दिया था. लेकिन, उन्होंने जवाब दाखिल नहीं किया। इसलिए एसडीएम वंदना मिश्रा ने उन पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया था।
नोटिस देने आवास गई थी पुलिस टीम
कुछ दिनों पहले पुलिस संभल हिंसा मामले में बर्क को नोटिस देने के लिए उनके आवास पर गई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया था कि सांसद बर्क से पूछताछ के लिए जल्द ही 41 (ए) का नोटिस जारी किया जाएगा। पुलिस यह जानना चाहती है कि हिंसा से पहले और बाद में बर्क ने किससे क्या बात की थी। संभल हिंसा मामले में पुलिस ने जफर अली को गिरफ्तार कर मुरादाबाद जेल भेज दिया है।

