Last Updated:
Sandeshkhali Violence ShahJahan Sheikh: 2019 में संदेशखाली में हुए हिंसा का मास्टर माइंड टीएमसी का बाहुबली नेता शाहजहां शेख ही निकला. सीबीआई ने शेख समेत 25 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.
संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड निकला शाहजहां शेख.
हाइलाइट्स
- सीबीआई ने शाहजहां शेख समेत 25 लोगों पर केस दर्ज किया.
- कोलकाता हाईकोर्ट ने राज्य पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया.
- 2019 संदेशखाली हिंसा में हत्या, अपहरण, दंगा फैलाने के आरोप.
मामला 9 जून 2019 का है, देवदास मंडल समेत भाजपा 3 कार्यकर्ताओं प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने शाहजहां शेख का नाम पहले आरोपियों की सूची से हटा दिया था, जिस पर अदालत ने सख्त नाराजगी जताई थी. हाईकोर्ट ने इसे न्याय के साथ खिलवाड़ बताते हुए सीबीआई को जांच सौंपने का आदेश दिया. अब सीबीआई ने शाहजहां शेख को मुख्य आरोपी मानते हुए मामले की तह तक जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
3 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से जुड़ा मामला
हाईकोर्ट का एसआईटी के गठन का आदेश
कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस जॉय सेनगुप्ता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जांच सौंपी. उन्होंने मामले की “अत्यंत गंभीरता” से जांच करने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का आदेश दिया. अदालत ने कहा कि जांच की निगरानी एक संयुक्त निदेशक द्वारा की जानी चाहिए.
कानून की धज्जियां उड़ाई गईं
कहां है शेख
शेख शाहजहां वर्तमान में संदेशखली से संबंधित अन्य मामलों के सिलसिले में न्यायिक हिरासत में है. पुलिस ने शेख को 5 जनवरी, 2024 को उनके संदेशखली स्थित घर पर छापेमारी के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार किया था.
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें
दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

