Entertainment
oi-Shashank Mani Pandey
प्रभास की आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ एक बार फिर सुर्खियों में है। लेकिन इस बार वजह कोई नई अनाउंसमेंट नहीं बल्कि एक और एक्टर का फिल्म छोड़ना है। पहले लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर आई थीं और अब बताया जा रहा है कि प्रकाश राज भी इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं। इससे मेकर्स की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग इस समय हैदराबाद में चल रही थी। इसी दौरान प्रकाश राज और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। यह विवाद फिल्म की स्क्रिप्ट और एक खास सीन को शूट करने के तरीके से जुड़ा बताया जा रहा है। शुरुआत में यह एक नॉर्मल क्रिएटिव बातचीत थी, लेकिन धीरे-धीरे मामला गंभीर तनाव में बदल गया।
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि शूटिंग के दौरान कुछ व्यवहार से जुड़ी दिक्कतें भी सामने आईं, जो प्रोडक्शन टीम को पसंद नहीं आईं। इन्हीं कारणों से दोनों पक्षों ने अलग होने का फैसला किया। हालांकि, अब तक इस मुद्दे पर न तो प्रकाश राज और न ही फिल्म के मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान आया है। प्रकाश राज अपने बेबाक अंदाज और खुलकर राय रखने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म के ऐलान के समय उनके वॉइसओवर ने दर्शकों के बीच ‘स्पिरिट’ को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी थी। ऐसे में उनका बाहर होना फिल्म के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि उनकी जगह कौन सा अभिनेता लिया जाएगा।
‘स्पिरिट’ को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है, जिसकी एक बड़ी वजह निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा हैं। उन्होंने इससे पहले ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी हिट और विवादित फिल्में बनाई हैं। उनकी फिल्में अपनी अलग स्टाइल और हिंसक प्रस्तुति के लिए जानी जाती हैं। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी और विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार निभा रहे हैं। ‘स्पिरिट’ को दुनियाभर में 5 मार्च 2027 को रिलीज किया जाना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन तमाम बदलावों के बाद फिल्म किस दिशा में आगे बढ़ती है।
-

Gold Rate Today: लो जी…अब भरभरा कर गिर रहे सोने के दाम! 22 कैरेट गोल्ड हुआ और सस्ता, चेक करें लेटेस्ट भाव
-

Love Story: BJP की ‘नूरी’ को नहीं मिला सच्चा प्यार, शादीशुदा मर्द से इश्क में खाया धोखा, 9 साल बाद टूटी शादी
-

Weather Delhi-NCR: धूप में सुकून ढूंढ रहे दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए बुरी खबर, आने वाली एक बड़ी आफत!
-

BMC BJP Mayor Ritu Tawde Caste: रितु तावड़े की क्या है जाति? बीएमसी मेयर चुनाव में होंगी बीजेपी की उम्मीदवार
-

Gold Rate Today: सोना फिर हुआ ₹3980 सस्ता, अब गहना बनवाने वालों को इस दाम पर मिल रहा गोल्ड, लेटेस्ट रेट
-

परिवार से भिड़ा ये दिग्गज भारतीय क्रिकेटर, 4 साल छुपाया अफेयर, फिर हिंदू लड़की से शादी कर तोड़ी धर्म की दीवार
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 7 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs यूएसए, IND vs USA T20 World Cup
-

BMC का नया डिप्टी मेयर संजय शंकर घाडी कौन? क्या है जाति? परिवार, संपत्ति से राजनीति तक की पूरी कहानी
-

PM Kisan Yojana: क्या फरवरी में ही आएंगे 2000 रुपये? अफवाहों के बीच जानें क्या है 22वीं किस्त की सच्चाई
-

देश छोड़ जाने वाले थे सिराज, तभी सूर्या ने कॉल करके रोका और टीम में किया शामिल, सामने आई चौंकाने वाली कहानी
-

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच खेलने के बदले पाकिस्तान ने मांगीं ये तीन रियायतें, मैच पर सस्पेंस बरकरार
-

Hyderabad Gold-Silver Rate Today: 7 फरवरी को सोना-चांदी रॉकेट बना या सस्ता हुआ? 7 दिनों का ट्रेंड क्या रहा?

