Last Updated:
Khatu Shyam Mandir Closed: राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम जी मंदिर को लेकर भक्तों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है. मंदिर प्रशासन द्वारा कुछ समय के लिए दर्शन व्यवस्था बंद रखने का निर्णय लिया गया है. बताया जा रहा है कि विशेष धार्मिक आयोजन, व्यवस्थाओं में सुधार और मंदिर परिसर की तैयारियों के चलते यह फैसला लिया गया है. इस दौरान आम श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन नहीं कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग और निर्धारित समय के बाद ही यात्रा करने की अपील की है. साथ ही मंदिर दोबारा कब खोला जाएगा, इसकी जानकारी भी जारी कर दी गई है ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. खाटूश्याम जी मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और ऐसे में यह अपडेट भक्तों के लिए बेहद जरूरी मानी जा रही है.
KhatuShyam Ji: विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के भक्तों के लिए बड़ी अपडेट है. यदि आप इन दिनों बाबा श्याम के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर जान लें. क्योंकि, भक्तों के लिए खाटूश्याम जी मंदिर बंद रहने वाला है. इसको लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सूचना जारी कर दी है. मंदिर कमेटी के अनुसार विशेष पूजा और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर को करीब 19 घंटे के लिए बंद रखा जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को अस्थायी रूप से दर्शन नहीं मिल सकेंगे.
श्री श्याम मंदिर कमेटी के कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि मंदिर परंपरा के अनुसार अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार किया जाता है. इस धार्मिक प्रक्रिया में लंबा समय लगता है और इसे विधि-विधान के साथ संपन्न किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस श्रृंगार में 8 से 10 घंटे या उससे अधिक का समय लग सकता है. इस दौरान बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप किया जाता है और मंत्रोच्चार के साथ विशेष पूजा-अर्चना की जाती है.
ये है मंदिर बंद होने और खुलने का टाइम
मंदिर बंद रहने के समय की जानकारी देते हुए कोषाध्यक्ष रवि सिंह चौहान ने बताया कि 19 मई (मंगलवार) रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. इसके बाद 20 मई (बुधवार) को पूरे दिन मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा. इस अवधि में मंदिर के मुख्य पुजारियों द्वारा तिलक श्रृंगार और विशेष पूजा संपन्न की जाएगी. इसके बाद 20 मई को शाम 5 बजे मंदिर के पट पुनः खोल दिए जाएंगे और श्रद्धालु फिर से बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे. मंदिर प्रशासन ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखें और मंदिर बंद रहने के दौरान दर्शन के लिए न पहुंचें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.
जानिए कौन है बाबा श्याम
बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है और उन्हें भगवान श्रीकृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की ओर से युद्ध में उतरने जा रहे थे, तभी भगवान श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण वेश में उनसे शीश दान मांगा. बर्बरीक ने बिना झिझक भगवान कृष्ण को अपना शीश दान कर दिया. इससे प्रसन्न होकर श्रीकृष्ण ने वरदान दिया कि कलियुग में उन्हें श्याम नाम से पूजा जाएगा और वे हारे हुए लोगों के सहारा बनेंगे. तभीसे बाबा श्याम भक्तों के बीच हारे के सहारे के नाम से पूजे जाते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

