Last Updated:
Varanasi Ganga Flood Effect: अस्सी घाट पर नाव का संचालन करने वाले गोरखनाथ माझी ने बताया कि आज गंगा में नाव चलाकर करीब 40 हजार नाविक अपनी आजीविका चलाते है. लेकिन बाढ़ के कारण नाव संचालन पर रोक लगी है तो सब कुछ बंद हो गया है.नाविक अब अपने नावों को घाट किनारे बांधकर हर पल उसकी देखभाल कर रहें है.
वाराणसी: धर्म नगरी काशी में गंगा का जलस्तर अब कम होने लगा है. चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गंगा अब तेजी से घटने लगी है हालाकिं जलस्तर में कमी के बाद लोगों की मुश्किलें जस की तस है. सबसे ज्यादा संकट गंगा पुत्र कहे जाने वाले नाविकों पर है. जिनकी आजीविका यानी नाव संचालन बीते 10 दिनों से बंद है. बता दें की वाराणसी में अब भी गंगा में सभी 84 घाट डूबें हुए है.
वाराणसी में बीते 14 अगस्त से गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हुई. 2 ही दिनों में जलस्तर 64 मीटर को पार कर गया. गंगा के विकराल रूप को देखते हुए जल पुलिस ने 16 अगस्त को सभी छोटे बड़े नाव का संचालन अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया. बस तभी से नाविकों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई.
40 हजार नाविक की है जीविका
अस्सी घाट पर नाव का संचालन करने वाले गोरखनाथ माझी ने बताया कि आज गंगा में नाव चलाकर करीब 40 हजार नाविक अपनी आजीविका चलाते है. लेकिन बाढ़ के कारण नाव संचालन पर रोक लगी है तो सब कुछ बंद हो गया है.नाविक अब अपने नावों को घाट किनारे बांधकर हर पल उसकी देखभाल कर रहें है.उन्होंने बताया कि नाविक समाज के लोग हर दिन गंगा में नाव चलाकर अपनी आजीविका चलाते है.लेकिन आज 11 वां दिन है जब हमारी नावें बंद है.आगे कब तक इसका संचालन नहीं होगा अभी ये भी ठीक ठीक नहीं पता है.
खूब हो रही दिक्कतें
वहीं राजेश साहनी ने बताया कि नाव नहीं चलने के कारण ढेरों समस्याओं का सामना उन्हें और उनके परिवार को करना पड़ रहा है. लंबे समय तक नाव का संचालन बंद रहा तो इससे नाविकों के सामने संकट और भी बढ़ेगा. बता दें कि वाराणसी में फिलहाल गंगा का जलस्तर बुधवार की सुबह से स्थिर है. केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, वाराणसी में 26 अगस्त को गंगा का जलस्तर 67.68 मीटर दर्ज किया गया है. वाराणसी के साथ प्रयागराज और मिर्जापुर में भी गंगा स्थिर है.ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में फिर फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा सकती है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

