Jawai Devarani Jethani Rocks: राजस्थान का जवाई क्षेत्र सिर्फ लेपर्ड सफारी के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी प्राकृतिक धरोहरों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां मौजूद ‘देवरानी-जेठानी’ नाम से मशहूर दो विशाल ग्रेनाइट चट्टानें पर्यटकों का खास आकर्षण हैं. करीब 85 करोड़ साल पुरानी ये चट्टानें अपने अनोखे आकार के कारण ऐसी प्रतीत होती हैं, मानो दो महिलाएं एक-दूसरे से रूठकर पीठ फेरकर बैठी हों. स्थानीय लोककथाओं, भूवैज्ञानिक इतिहास और लेपर्ड्स की मौजूदगी ने इस स्थान को और भी खास बना दिया है. जवाई आने वाले सैलानी इस अनोखे सेल्फी पॉइंट और इसकी दिलचस्प कहानी को जरूर जानना चाहते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|


