Last Updated:
Indian In Russian Army: विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में भर्ती होने से दूर रहने की चेतावनी दी है. मंत्रालय ने बताया कि इस समय रूस में 44 भारतीय फंसे हुए हैं और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं. प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि भर्ती के ऐसे प्रस्ताव जान के लिए खतरा हैं और भारत ने यह मुद्दा रूस सरकार से उठाया है.
विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती से बचने की सलाह दी है. (फाइल फोटो PTI)नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों को सख्त चेतावनी दी है कि वे रूसी सेना में भर्ती होने के किसी भी प्रस्ताव से दूर रहें, क्योंकि यह उनकी जान के लिए गंभीर खतरा बन सकता है. मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने कहा कि रूस में इस समय लगभग 44 भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं, जो किसी न किसी रूप में रूसी सेना से जुड़े हैं. भारत सरकार उनके सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रही है.
प्रवक्ता ने कहा कि “हमने यह मामला रूस सरकार के साथ नई दिल्ली और मॉस्को, दोनों स्तरों पर उठाया है. हमारी मांग है कि सभी भारतीयों को जल्द से जल्द रिहा किया जाए और इस तरह की भर्ती प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए.” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारतीयों को ऐसे किसी भी ऑफर के झांसे में नहीं आना चाहिए, क्योंकि रूस में चल रहे युद्ध के हालात बेहद खतरनाक हैं और इसमें शामिल होना जानलेवा साबित हो सकता है.
. @MEAIndia advises Indians to stay away from any offers to work with the Russian Army, calling it a threat to life.44 Indian nationals are currently in Russia; efforts are underway to bring them back.

