Last Updated:
India-Russia Defence Deal: भारत और रूस की दोस्ती जगजाहिर है. मॉस्को उस वक्त से भारत के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, जब दुनिया के अधिकांश ताकतवर देशों ने नई दिल्ली से आंखें फेर ली थीं. मौजूदा समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इसे नई ऊंचाई दे रहे हैं. खासकर डिफेंस सेक्टर में सहयोग लगातार बढ़ रहा है.
ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने कि लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों भारत की यात्रा पर है. इस बीच, रूस ने भारत को ऐसा ऑफर दिया है, जिससे Su-30MI सुपर फाइटर जेट में बदल जाएगा. (फाइल फोटो)
India-Russia Defence Deal: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों भारत की यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुतिन से मुलाकात भी हुई है. दोनों देशों ने आपसी संबंधों को और मजबूत करने पर जोर दिया. दोनों नेताओं की यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब भारत ने रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की 5 और यूनिट खरीदने का फैसला किया है. इस तरह भारत के पास इस अल्ट्रा मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम के कुल 10 स्क्वाड्रन हो जाएंगे. ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने पाकिस्तान को नानी याद दिला थी. अब रूस ने भारत दो बड़े ऑफर दिए हैं. पहला, पांचवीं पीढ़ी का Su-57 फाइटर जेट और दूसरा बेहद ताकतवर 177S जेट इंजन. 177S फाइटर जेट इंजन दुनिया के ताकतवर इंजन में शुमार है. रूस की ओर से दिए गए ऑफर में Su-30MKI को 177S जेट इंजन के साथ अपग्रेड करने का ऑफर दिया गया है. यदि इसपर बात बनती है तो Su-30MKI रफ्तार के मामले में अमेरिका के 5th जेनरेशन जेट F-35 और राफेल लड़ाकू विमान से और भी ज्यादा ताकतवर हो जाएगा. बता दें कि Su-30MKI फाइटर जेट ने ही पाकिस्तान पर ब्रह्मोस बरसाया था.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…
और पढ़ें

