Last Updated:
Khawaja Asif : पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ऑपरेशन सिंदूर पर भारत को धमकी दी है. उनका यह बयान कुछ ऐसा ही है जैसे रस्सी जल जाती है लेकिन उसका बल नहीं जाता है. ऑपरेशन सिंदूर में मिली मार के बाद पाकिस्तान अब भी बाज नहीं आ रहा है.
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भड़काऊ बयान दिया है.Khawaja Asif : कहते हैं न कि रस्सी जल जाती है लेकिन उसका बल नहीं जाता. कुछ ऐसा ही हाल पाकिस्तान का है. ऑपरेशन सिंदूर की चोट भरी नहीं है. लेकिन, उसका बड़ बोलापन खत्म नहीं हो रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक फिर एक विवादास्पद बयान दिया है. भारत द्वारा मई में शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर के जवाब में आसिफ ने चेतावनी दी कि भारत अपने युद्धक विमानों के मलबे में दफन हो जाएगा.
भारत की कड़ी चेतावनी
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में जिस संयम का प्रदर्शन किया, वह भविष्य में नहीं दिखाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान भूगोल में रहना चाहता है, तो उसे राज्य प्रायोजित आतंकवाद को बंद करना होगा. द्विवेदी ने यह भी चेतावनी दी कि भारत का अगला जवाब ऑपरेशन सिंदूर से कहीं अधिक कड़ा होगा.
भारत के खुफिया सूत्रों ने ख्वाजा आसिफ के बयानों को अनुचित और अत्यंत गैर-जिम्मेदाराना करार दिया. सूत्रों का कहना है कि आसिफ का धार्मिक और हिंसक बयान उनकी चरमपंथी मानसिकता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि भारत की विश्वसनीयता उसकी कार्रवाइयों पर टिकी है, न कि खोखली बयानबाजी पर. सूत्रों ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की यह बयानबाजी उसके आंतरिक अस्थिरता, ढहती अर्थव्यवस्था और वैश्विक अलगाव को छिपाने की कोशिश है.
पाकिस्तान की आंतरिक समस्याएं
खुफिया सूत्रों ने दावा किया कि पाकिस्तान का नेतृत्व घरेलू असंतोष और आर्थिक संकट से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की उकसाउ बयानबाजी का सहारा ले रहा है. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चरमराई हुई है और आंतरिक अशांति के कारण नेतृत्व दबाव में है. सूत्रों ने कहा कि भारत इस तरह की नफरत भरी बयानबाजी से उकसाया नहीं जाएगा, लेकिन किसी भी गलत हरकत का जवाब निर्णायक, दंडात्मक और समानुपातिक होगा. आसिफ का यह बयान दोनों देशों के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और जटिल बनाता है. भारत ने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट रखा है और कहा है कि वह किसी भी खतरे का जवाब देने के लिए तैयार है.

