Last Updated:
Zerodha के सह-संस्थापक निखिल कामथ के साथ पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश-विदेश और राजनीति के बारे में बात की. इसका ट्रेलर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
जिरोधा के निखिल कामथ ने पीएम मोदी का पॉडकास्ट किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद के बारे में खुलकर बात की है. एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा, मैं भी मनुष्य हूं, देवता नहीं, गलतियां होती हैं. लेकिन राजनीति में मिशन लेकर आना चाहिए, एम्बिशन लेकर नहीं आना चाहिए. यह बात उन्होंने Zerodha के निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कही. निखिल कामथ ने इस एपिसोड का दो मिनट का ट्रेलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी किया है. इस ट्रेलर में पीएम मोदी और निखिल कामथ के बीच एक दिलचस्प बातचीत दिखाई गई है.
पीएम मोदी ने भी इस क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, मुझे आशा है कि आप सभी इसका उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमें आपके लिए इसे बनाने में आया! वीडियो में निखिल कामथ पीएम मोदी से कहते हैं, मैं यहां आपके सामने बैठा हूं और आपसे बात कर रहा हूं, मुझे घबराहट हो रही है. यह मेरे लिए एक मुश्किल बातचीत है. इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, यह मेरा पहला पॉडकास्ट है. मुझे नहीं पता कि यह आपके दर्शकों को कैसा लगेगा.
I hope you all enjoy this as much as we enjoyed creating it for you! https://t.co/xth1Vixohn
— Narendra Modi (@narendramodi) January 9, 2025

