Entertainment
oi-Bhavna Pandey
Preity zinta News: बालीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भले ही फिल्मी पर्दे से दूर हैं लेकिन वो हमेशा चर्चा में बनी रहती है। महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान करने के बाद प्रीति जिंटा लगातार सुर्खियां बटोर रही है। बीते कुछ दिनों से प्रीति जिंटा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर खूब सक्रिय हैं।
प्रीति जिंटा ने अब एक्स पर “आस्क मी एनीथिंग’ सेशन में अपने फैंस के सवालों का खुलकर जवाब दिया। इस सेशल में एक फैन ने पूछा क्या आप भी कंगना रनौत की तरह राजनीति में एंट्री करने वाली हैं? इस प्रश्न पर प्रीति जिंटा ने खुलकर बात की और बड़ा खुलासा किया।

बता दें प्रीति जिंटा ने एक्ट्रेस से सांसद बनीं कंगना रनौत की जमकर तारीफ की और उन्हें शानदार एक्ट्रेस और फैशन आइकन कहा। प्रीति जिंटा ने कंगना को बेहरीन डॉयरेक्टर भी बताया। इसके साथ ही कंगना को निडर, साहसी एक्ट्रेस और राजनीतिक बताया और राजनीति में सफल करियर की शुभकामनाएं दीं।
Preity zinta क्या राजनीति में करने जा रही एंट्री?
इसी बातचीत के दौरान एक फैन ने सवाल किया है प्रीति आप एक वास्तव में सैनिक हैं और आपको सेल्यूट। हम सब ये जानना चाहते हैं कि राजनीति में आने का आपका क्या प्लान है। इस प्रश्न का जवाब देते हुए प्रीति ने कहा “मुझे राजनीति में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। बदलाव लाना एक बात है और राजनीतिज्ञ बनना दूसरी बात है। इसलिए, मेरी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है।”
Preity zinta ने किया ये खुलासा
प्रीती जिंटा ने खुलासा किया कि उनके पास कई पार्टियों के टिकट और राज्यसभा सांसद बनाने के ऑफर मिल चुके हैं लेकिन मैंने उन्हें विनम्रतापूर्वक मना कर दिया क्योंकि ये वो नहीं है जहां मैं जाना चाहती हूं।
Preity zinta बोलीं- मैं एक सैनिक की बेटी हूं
प्रीति कहा “मुझे सैनिक कहना पूरी तरह से गलत नहीं है क्योंकि मैं एक सैनिक की बेटी और एक सैनिक की बहन हूं। हम फौजी बच्चे सेना से अलग तरह से जुड़े हुए हैं। हम उत्तर भारतीय या दक्षिण भारतीय या हिमाचली या बंगाली आदि नहीं हैं। हम सिर्फ भारतीय हैं और हां देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव हमारे खून में है।
एक्ट्रेस प्रीति जिंटा पिछले कुछ समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। वो आखिरी बात 2018 की फिल्म “भैयाजी सुपरहिट” में सनी देओल के साथ नजर आईं थीं। उन्होंने ABC सीरीज़ “फ़्रेश ऑफ़ द बोट” में भी एक संक्षिप्त कैमियो किया था। हालांकि अब राजकुमार संतोषी द्वारा निर्देशित उनकी अगली फ़िल्म “लाहौर 1947” के जरिए शानदार वापसी कर रही हैं। फ़िल्म में शबाना आज़मी, अली फ़ज़ल और सनी देओल सहित कई दिलचस्प कलाकार हैं। दिलचस्प बात यह है कि फ़िल्म में देओल के बड़े बेटे करण देओल भी नजर आएंगे।
-

गुस्सा नहीं कंट्रोल कर पाए सलमान खान, भीड़ के सामने बॉडीगार्ड को मारा तमाचा, उतर गया मुंह; वीडियो वायरल
-

गोविंदा के तलाक मामले में नया मोड़, पत्नी सुनीता का ऐसा वीडियो वायरल, कहा- ‘जवान बेटी है, हम शॉर्ट्स…’
-

राजपाल यादव की ‘चाय बिस्किट’ से निर्देशन में कदम रख रहे हैं सैफुल्लाह तौहीद, रणवीर की फिल्म में थे असिस्टेंट
-

Debinna Bonnerjee: टीवी की ‘सीता’ ने सास-ससुर के साथ की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, वीडियो हुआ वायरल
-

कंगना रनौत और जावेद के बीच बरसों की कानूनी लड़ाई हुई खत्म, अब लिखेंगे उनकी फिल्मों के गाने!
-

यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका की प्रेग्नेंसी को लेकर बड़ा खुलासा, सामने आया ये बड़ा सच
-

सलमान खान की सिकंदर की रिलीज का काउंटडाउन हुआ शुरू, जानिए फिल्म को देखने की 5 वजहें
-

Sonakshi Sinha: क्या मां बनने वाली हैं सोनाक्षी सिन्हा? प्रेग्नेंसी के चलते पहुंची क्लीनिक या फिर…
-

Crazxy Review: सोहम शाह की फिल्म में है गजब का थ्रिल, स्क्रीनप्ले और एक्टिंग कुर्सी से नहीं हिलने देगी
-

‘सिकंदर’ में लौट रही ब्लॉकबस्टर सलमान खान और एआर मुरुगदास की जोड़ी, बनेगी साल की सबसे बड़ी फिल्म!
-

Vicky Kaushal Net Worth: विक्की कौशल ने दस साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति, छावा में अक्षय से ज्यादा मिले पैसे
-

खुल गई मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा के प्यार की पोल-पट्टी, एक्ट्रेस ने सरेआम कही ऐसी बात और फिर जो हुआ

