International
oi-Bhavna Pandey
Iran-Israel War: ईरान-इजराइल के बीच जारी युद्ध अब खतरनाक और भयावह रूप लेता जा रहा है। मिसाइल हमले अब सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर रिहायशी इलाकों तक पहुंच रहे हैं। सऊदी अरब के अल-खर्ज प्रांत में रविवार को एक रेजिडेन्सियल एरिया पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नागरिक सहित दो व्यक्तियों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।
रियाद के साउथ में स्थित इस इलाके में हुए हमले की सूचना किंगडम के नागरिक रक्षा मंत्रालय ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दी। मंत्रालय ने अपने जारी बयान में पुष्टि की, “इस हमले के परिणामस्वरूप भारतीय और बांग्लादेशी मूल के दो व्यक्तियों की मृत्यु हुई, जबकि 12 बांग्लादेशी निवासियों को चोटें आईं और सामग्री क्षति भी हुई।”

मिडिल ईस्ट में भयावह हुई जंग
इससे पहले रविवार को, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने खुलासा किया था कि उसने अल-खर्ज सहित कुछ ठिकानों पर रडार प्रणालियों को निशाना बनाया था।
यह हमला मिडिल ईस्ट में बढ़ती शत्रुता के बीच हुआ है, जो 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों से शुरू हुई। इन हमलों में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई व कई वरिष्ठ अधिकारी मारे गए, जिसके बाद ईरानी सेना ने जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
ईरान लगातार कर रहा हमले
तब से, ईरान ने पूरे क्षेत्र में विभिन्न ठिकानों पर हमले किए हैं। इनमें खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य अड्डे, सऊदी अरब में रडार और सैन्य प्रणालियां, ईंधन और तेल डिपो, बहरीन में अलवणीकरण संयंत्र (desalination plant) और अन्य नागरिक व रणनीतिक बुनियादी ढांचे शामिल हैं।
लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमले
इस संघर्ष में पूरे क्षेत्र में मिसाइल और ड्रोन हमले देखे गए हैं, जिनमें अमेरिकी अड्डे, लेबनानी शहर और ईरानी सुविधाएं निशाना बनी हैं। क्षेत्रीय तनाव ने बेरूत से ईरानी राजनयिकों की निकासी, लेबनान में नागरिक हताहतों की संख्या में वृद्धि और तेहरान के तेल भंडारण स्थलों व लेबनानी ठिकानों पर इजरायली हवाई हमलों को जन्म दिया है।
-

US Iran war Update: ईरान की सैन्य ताकत पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- ‘सब खत्म, जहाज भी डूबे’
-

Iran-US War: ‘इंटरनेशनल कानून खत्म हुआ’, युद्ध पर भड़के रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने बुलाई P-5 देशों की मीटिंग
-

Iran Israel War: ‘हार गया ईरान, पड़ोसियों के सामने किया सरेंडर’, Trump ने किया दावा, तो क्या खत्म हो जाएगी जंग
-

Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट
-

Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट?
-

IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा
-

क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच
-

तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम?
-

PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट?
-

Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में?
-

UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच?
-

पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी
-

UPSC पास करने वालों में 24 बिहार से, टॉप-20 में जगह बनाने वाले 5 छात्र कौन हैं? Success Story करेगी प्रेरित
-

Iran Vs USA: ईरान के पलटवार से तबाह हुआ अमेरिका! खाली हुए मिसाइल गोदाम, रातों-रात 4 गुना हथियार बनाने का आदेश
-

IND vs NZ: ‘झूठ बोल रहा है!’ सेंटनर के बयान पर सूर्यकुमार यादव का पलटवार, फाइनल से पहले गरम हुआ माहौल

