Last Updated:
Anand Mahindra Post : आनंद महिंद्रा ने एक्स पर अपनी हालिया पोस्ट में उस टीम से रूबरू कराया है, जिसने दुनिया में पहली बार दाविंची डैम्पिंग तकनीक का इस्तेमाल किया है. यह तकनीक कारों को सड़क पर लगने वाले झटकों से बचाती है.
आनंद महिंद्रा ने कंपनी के लिए खास तकनीक बनाने वाली टीम की सराहना की है.नई दिल्ली. महिंद्रा ने साल 2026 की शुरुआत अपनी शानदार XUV 7XO की लॉन्चिंग के साथ की थी. इस एसयूवी में पहली बार दुनिया की ऐसी तकनीक इस्तेमाल की गई है, जो पथरीले रास्तों को आसान और ऑफ रोडिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देगी. महिंद्रा की इस कार में DaVinci डैम्पिंग टेक्नोलॉजी वाली सस्पेंशन का इस्तेमाल किया गया है. इस तकनीक को महिंद्रा कंपनी की जिस टीम ने बनाया, कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा भी उनके कायल हो गए हैं.
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में उस टीम से दुनिया को रूबरू कराया, जिसने महिंद्रा की एसयूवी के लिए यह तकनीक बनाई है. इस पोस्ट में आनंद महिंद्रा काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनका कहना है कि इस टीम ने उन्हें काफी प्रभावित और इन्सपायर किया है. वह लिखते हैं, ‘यह सिर्फ मंडे मोटिवेशन नहीं है, बल्कि महिंद्रा की इस टीम ने उन्हें परमानेंट मोटिवेशन देने का काम किया है.’
Meet Velu.
He and his team have just introduced the world’s first suspension featuring DaVinci damping technology in the new Mahindra XUV 7XO
As you can see, he can’t conceal his excitement to demonstrate it personally.

