Last Updated:
Suvendu Adhikari On Mamata Banerjee: बंगाल में बीजेपी सीएम सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को जमकर सुनाया है. ममता बनर्जी ने अन्नपूर्णा योजना और फुटपाथ पर दूध गर्म करने वाले परिवार के मुद्दे पर बयान दिया था. जिसके बाद सुवेंदु ने पलटवार किया है. उन्होंने ममता से कम बोलने और आराम करने को कहा है, साथ ही फेसबुक पर रहने और सड़क पर नहीं निकलने देने की बात भी कही. तो आइए जानते हैं पूरा मामला.
ममता के बयान से भड़के सुवेंदु अधिकारी, बोले- बहुत उम्र हो गई है, फेसबुक पर रहिए, सड़क पर नहीं निकलने दूंगा.
Suvendu Adhikari Mamata Banerjee Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों ममता बनर्जी और नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. पहले पार्क स्ट्रीट में फुटपाथ पर एक बच्चे के लिए दूध गर्म करने वाली महिला की घटना पर दोनों ने जुबानी जंग की. अब इस बार इस बार विवाद की शुरुआत अन्नपूर्णा योजना को लेकर है. ममता ने इन दोनों मामलों को लेकर फेसबुक पर आकर सवाल उठाए थे. उन्होंने सरकार और मंत्रियों को लेकर भी बात कही थी. इसके बाद सुवेंदु ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोल दिया. आइए, जानते हैं पूरा मामला.
ममता ने अन्नपूर्णा योजना पर उठाए सवाल
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, ममता बनर्जी ने सोमवार दोपहर फेसबुक लाइव के दौरान अन्नपूर्णा योजना को लेकर कई सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि कुछ लड़कियों को अन्नपूर्णा भंडार नहीं मिल रहा है. उनके मुताबिक लाभ जाति के आधार पर दिया जा रहा है. ममता ने ऐसे लोगों के नाम और पते जुटाने की अपील भी की. ममता ने कहा कि वह लोगों के साथ पहले भी थीं और आगे भी रहेंगी. उन्होंने भविष्य में इस मामले में कुछ करने की बात कही. इसी बयान के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़ों के जरिए जवाब दिया.
सुवेंदु अधिकारी ने गिनाए लाभार्थियों के आंकड़े
सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना में अब तक 1 करोड़ 45 लाख 64 हजार 472 लाभार्थी हैं. इनमें 19 लाख 20 हजार मुस्लिम लाभार्थी भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि योजना का लाभ देते समय जाति और धर्म को आधार नहीं बनाया जाता. सुवेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि पहाड़ की करीब एक लाख महिलाओं को योजना के तहत पैसा मिला है. उन्होंने नंदीग्राम के एक ब्लॉक का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां दो हिंदू और 52 मुस्लिम लोगों को आवास का पैसा दिया गया. उनका दावा था कि सरकार सभी को लाभ देने की कोशिश कर रही है.
4.5 लाख शिकायतों का भी जिक्र
सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि अन्नपूर्णा योजना को लेकर सरकार के पास करीब 4.5 लाख शिकायतें आई हैं. इनमें लाभार्थियों को शामिल करने और बाहर रखने, दोनों तरह की शिकायतें शामिल हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सभी को योजना का लाभ देने की बात थी तो पहले इसे 25 से 60 साल की उम्र तक सीमित क्यों किया गया था. उन्होंने बताया कि सरकार ने योजना से जुड़ी शिकायतों के लिए पोर्टल भी शुरू किया है. इसके जरिए लोग योजना से जुड़ी किसी समस्या की जानकारी सरकार तक पहुंचा सकते हैं.
‘फेसबुक पर रहिए’, बहुत उम्र हो गई है, कम बोलिए’
इसके बाद सुवेंदु अधिकारी ने सीधे तौर पर ममता बनर्जी के फेसबुक लाइव की जमकर आलोचना की. अधिकारी का कहना था ‘आप दोपहर में फेसबुक पर ही रहती हैं. आपको सड़कों पर निकलने की ज़रूरत नहीं है. इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसी व्यवस्था करेंगे कि ममता सड़क पर न निकलें. अधिकारी ने इसके साथ ही ने बारुईपुर और हलीशहर में भी ममता की राजनीतिक गतिविधियों पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा ‘आप बारुईपुर में खेलने गईं, एक गोल खाकर घर लौट आईं. आपने हलीशहर में खेलने की कोशिश की, दो गोल खाकर घर लौट आईं. इसलिए आप कम बोलिए, आराम कीजिए, आप बहुत बूढ़ी हो गई हैं.’

