Last Updated:
Earthquake News: भारत के कई क्षेत्र भूकंप प्रभावित क्षेत्र में आते हैं. इन्हें पांच कैटेगरीज में बांटा गया है. हिमालय रेंज में आने वाले अधिकांश इलाके रेड जोन में आते हैं. यहां भूकंप की आशंका काफी ज्यादा रहती है. भारत के कई राज्य इसी जोन में आते हैं.
केंद्र प्रशासित क्षेत्र लद्दाख में 3.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया. (फाइल फोटो)
Earthquake News: हिमालय क्षेत्र में भूकंप आने का सिलसिला अभी तक जारी है. अब केंद्र प्रशासित क्षेत्र लद्दाख में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. पिछले कुछ सप्ताह में हिमालयी क्षेत्र के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं. अरुणाचल प्रदेश से लेकर सिक्किम, तिब्बत, हिमाचल प्रदेश आदि में भूकंप के झटके लग चुके हैं. हिमालय रेंज को भूकंप के लिहाज से रेड जोन में रखा गया है. इसका मतलब यह हुआ कि इस जोन में भूकंप की आशंका काफी ज्यादा है.
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में शनिवार 14 नवंबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.9 मापी गई. भूकंप सुबह करीब 10 बजकर 29 मिनट पर आया. भूकंप के झटकों से स्थानीय लोगों में हलचल पैदा हो गई. हालांकि, अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान या संपत्ति को क्षति पहुंचने की कोई सूचना सामने नहीं आई है. हाल में ही तिब्बत में शक्तिशाली भूकंप आया था, जिसमें कई लोगों की जान चली गई थी.
पिछले सप्ताह भी चीन-लद्दाख सीमा पर आया था भूकंप
पिछले सप्ताह चीन-लद्दाख सीमा के पास 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था. भूकंप का केंद्र 35.587 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.130 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था. इसकी गहराई 164 किलोमीटर बताई गईउ थी. भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में महसूस किए गए. हालांकि, किसी नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली थी. वहीं, 5 नवंबर को शाम 7:54 बजे लक्षद्वीप सागर में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था. उसी दिन शाम 6:33 बजे दिल्ली से सटे फरीदाबाद में 2.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. हालांकि, इनकी तीव्रता काफी कम रही.
खरागोन में डोली धरती
मध्य प्रदेश के खरगोन में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर यह भूकंप आया, जिसकी रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5 मापी गई. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, खरगोन में भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था. यह 21.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.552 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

