Last Updated:
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स समिट को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. विदेशी मेहमानों और एयर ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को संभालने के लिए टर्मिनल-3 के ‘पियर C’ को इंटरनेशनल ऑपरेशन्स के लिए एक्टिव कर दिया गया है. इससे एयरपोर्ट की इंटरनेशनल पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी 50 फीसदी बढ़कर सालाना 3.1 करोड़ हो जाएगी.
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर तैयार हुए ‘पियर C’ से इंटरनेशनल ऑपरेशन कैपिसिटी में करीब 50 फीसदी तक का इजाफा आ जाएगा.
नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर के बीच होने वाले 18वें ब्रिक्स लीडर्स समिट को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं. समिट में शामिल होने के लिए कई देशों के रार्ष्टाध्यक्षों और फॉरेन डेलिगेशन का अराइवल शुरू होने वाला है. इस मेगा इवेंट और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DIAL) ने पैसेंजर्स और फ्लाइट्स के ऑपरेशन्स को स्मूथ बनाने के लिए टर्मिनल की कैपेसिटी में बड़ा इजाफा किया है.
इंटरनेशनल एयर ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए टर्मिनल-3 के ‘पियर-सी’ को खासतौर पर इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेशन्स के लिए तैयार किया गया है. इसे 9 सितंबर की रात से फेज वाइज ऑपरेशनल किया जा रहा है. शुरुआती दौर में यहां विदेशों से आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के पैसेंजर्स को हैंडल किया जाएगा. इसके बाद 10 सितंबर की शाम से पियर सी पर इंटरनेशनल अराइवल और डिपार्चर दोनों तरह की फ्लाइट्स का फुल फ्लेज्ड मूवमेंट शुरू हो जाएगा.
पियर-सी पहले डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल होता था. अब इसके री-कॉन्फिगरेशन के बाद टर्मिनल-3 पर इंटरनेशनल फ्लाइट्स को संभालने के लिए ज्यादा स्पेस मिलेगा. इससे एयरपोर्ट अथॉरिटीज को बड़े और वाइड-बॉडी एयरक्राफ्ट्स को आसानी से हैंडल और पार्क करने में बड़ी मदद मिलेगी. पियर-सी के पूरी तरह एक्टिव होने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट की इंटरनेशनल पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी करीब 50 परसेंट तक बढ़ जाएगी.
- विदेशी मेहमानों के लिए स्पेशल अरेंजमेंट्स: ब्रिक्स समिट के दौरान सिर्फ फ्लाइट्स की तादाद ही नहीं बढ़ेगी, बल्कि बड़ी संख्या में ग्लोबल डिग्निटरीज भी दिल्ली लैंड करेंगे. इसके लिए एयरपोर्ट पर कई स्पेशल अरेंजमेंट्स किए गए हैं.
- डेडिकेटेड इमिग्रेशन काउंटर्स: विदेशी डेलिगेट्स के लिए अलग से इमिग्रेशन काउंटर्स बनाए गए हैं, ताकि उन्हें किसी भी तरह की लाइन में लंबा इंतजार न करना पड़े और फास्ट-ट्रैक क्लीयरेंस मिल सके.
- एयरक्राफ्ट लैंडिंग और पार्किंग: स्पेशल और चार्टर्ड फ्लाइट्स की सेफ लैंडिंग और पार्किंग के लिए एक्स्ट्रा बे और स्लॉट्स रिजर्व किए गए हैं.
- मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन: डायल ने एयरपोर्ट की ओवरऑल सिक्योरिटी और स्मूथ फंक्शनिंग के लिए सीआईएसएफ, बीसीएएस, एयरलाइंस, ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसीज, इमिग्रेशन और कस्टम्स के साथ रियल-टाइम कोऑर्डिनेशन बैठाया है.
दिल्ली एयरपोर्ट विदेशी नेताओं और इंटरनेशनल डेलिगेशन के वेलकम के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी ग्राउंड टीमें 24×7 अलर्ट मोड पर काम कर रही हैं.
प्रदीप पाणिकर, सीईओ, डायल
भारत मंडपम में होगा मेन इवेंट
18वां ब्रिक्स लीडर्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ में आयोजित हो रहा है. इस समिट में ब्रिक्स नेशन के टॉप लीडर्स के अलावा पार्टनर कंट्रीज के रिप्रेजेंटेटिव्स, इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन्स के हेड्स और बिजनेस लीडर्स भी शामिल होंगे. पियर C के शुरू होने से दिल्ली एयरपोर्ट इस ग्लोबल इवेंट के लिए पूरी तरह से अपग्रेडेड और हाई-टेक गेटवे बनकर तैयार है.
About the Author
Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…
और पढ़ें

