तेज रफ्तार कंटेनर और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
कार के दरवाजों को तोड़कर 8 लोगों को कार से रेस्क्यू किया गया। इसमें से 5 लोगों मौत हो चुकी थी। 3 लोग गंभीर थे। उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आप को बता दें GJ 17 BH 3923 नंबर की कार अयोध्या से गोरखपुर की तरफ जा रही थी। उसी दौरान नगर थाना के गेटवा बाजार के पास कंटेनर RJ 18 GB 5710 जो बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहा था। तेज रफ्तार कंटेनर ने अचानक लेन बदल ली।
इसकी वजह से कंटेनर और कार में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए और 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

