Last Updated:
Amir Khan Muttaqi India Visit Live: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत की यात्रा पर पहुंचे हैं. नई दिल्ली और काबुल के लिए यह दौरा रणनीतिक तौर पर भी काफी महत्वूर्ण हैं.
अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत की यात्रा पर हैं. Amir Khan Muttaqi India Visit Live: अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी 9 से 16 अक्टूबर तक के लिए भारत के दौरे पर हैं. इस यात्रा को दोनों देशों के बीच के संबंधों को रीसेट करने का संकेत माना जा रहा है. मुत्ताकी की यह यात्रा अफगानिस्तान-भारत रिश्तों को मज़बूत करने, व्यापार और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करने और क्षेत्रीय सुरक्षा पर संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, मुत्ताकी अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से भी मुलाकात कर सकते हैं. उनके भारत प्रवास के दौरान स्वास्थ्य जांच की भी योजना है. यह यात्रा खुद में एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धि है और दोनों पक्षों के बीच संबंधों में नई शुरुआत का प्रतीक है. भारत और अफगानिस्तान के बीच बातचीत का मुख्य केंद्र द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर रहेगा. इसमें ट्रांसपोर्ट संबंधी दिककतों को कम करने, नए ट्रेड कॉरिडोर खोलने और खाद्य पदार्थों, कपड़े और आवश्यक वस्तुओं के व्यापार को प्रोत्साहित करने पर चर्चा होगी.
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु… और पढ़ें

