Last Updated:
Muzaffarpur Players Opinion On Tilak Varma: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा की भूमिका पर अपनी राय रखी है. खिलाड़ियों ने उन्हें टीम इंडिया के लिए एक बेहतर फिनिशर और मिडिल ऑर्डर का बेहद भरोसेमंद बल्लेबाज बताया है.
Muzaffarpur Public Opinion On Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट टीम में तिलक वर्मा की बल्लेबाजी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में उनकी नाबाद पारी और दबाव की स्थिति में बल्लेबाजी करने के अंदाज ने क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान खींचा है. कोई उन्हें टीम इंडिया के लिए बेहतर फिनिशर मान रहा है, तो किसी की नजर में वह मिडिल ऑर्डर के ऐसे बल्लेबाज हैं, जो मुश्किल परिस्थितियों में पारी को संभालने की क्षमता रखते हैं. इसी मुद्दे पर मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज में क्रिकेट खेलने वाले बबलू इलेवन के खिलाड़ियों से लोकल 18 ने बातचीत की. खिलाड़ियों ने तिलक वर्मा की बल्लेबाजी, उनकी भूमिका और भारतीय टीम में उनके महत्व को लेकर अपनी राय रखी.
दबाव के बीच टिककर खेलना तिलक की खासियत
खिलाड़ी दिव्यांशु जायसवाल ने तिलक वर्मा को बेहतर फिनिशर बताते हुए कहा कि वह लगातार मेहनत कर रहे हैं. अपने प्रदर्शन से टीम के लिए योगदान दे रहे हैं. उनके मुताबिक, तिलक को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिले या मिडिल ऑर्डर में उतारा जाए, वह अपनी जिम्मेदारी निभा सकते हैं. दबाव के बीच टिककर खेलना उनकी खासियत है, जो टीम इंडिया के लिए उपयोगी साबित हो सकती है.
टीम की जरूरत को समझते हुए अपनी भूमिका निभाते
एमडी जायस ने भी तिलक वर्मा को फिनिशर की भूमिका के लिए उपयुक्त बताया. उन्होंने कहा कि तिलक अंतिम ओवरों तक क्रीज पर टिके रहकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करते हैं. उनके अनुसार तिलक की बल्लेबाजी में सबसे अहम बात यह है कि वह टीम की जरूरत को समझते हुए अपनी भूमिका निभाते हैं. बड़े मुकाबलों में उनका प्रदर्शन भी उनकी क्षमता को दिखाता है.
तिलक के क्रीज पर रहने से जीत की उम्मीद बनी रहती
प्रेम कुमार का मानना है कि तिलक वर्मा भारतीय टीम के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं. उन्होंने कहा कि तिलक मिडिल ऑर्डर और फिनिशर, दोनों भूमिकाओं में उपयोगी हो सकते हैं. दबाव की स्थिति में उनका शांत रहना टीम के लिए भरोसा पैदा करता है. प्रेम के मुताबिक जब मैच फंस जाता है, तब भी तिलक के क्रीज पर रहने से जीत की उम्मीद बनी रहती है.
टीम की जरूरत के अनुसार योगदान दे सकते हैं
साक्षी कुमार ने भी तिलक वर्मा की बल्लेबाजी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि तिलक को जिस क्रम पर भी बल्लेबाजी का मौका मिलता है. वह अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं. मिडिल ऑर्डर हो या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी, वह टीम की जरूरत के अनुसार योगदान दे सकते हैं.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
