Last Updated:
Rahul Gandhi Invite Abhijeet Dipke: पहले NEET पेपर लीक और उसके बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी विरोध-प्रदर्शन कर रही है. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं रहना चाहती है. इससे सीजेपी के अभिजीत दिपके चर्चा के केंद्र में आ गए हैं. इसे देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिपके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है.
राहुल गांधी द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके को टी-पार्टी के लिए आमंत्रित करने की खबर सामने आई है. (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi Invite Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को आज के डेट में हर कोई जानने लगा है. NEET पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेने के बाद CJP अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का त्यागपत्र मांग रही है. CJP की मोबिलाइजेशन पावर को देखते हुए अब विपक्षी खेमे में खलबली मची हुई है. यही वजह है कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है. शुरुआत में CJP को लेकर संशकित कांग्रेस पार्टी अब नई ताकत को अपने साथ लाने को उत्सुक दिखती है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के लिए आयोजित हाई-टी में CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके को निमंत्रण भेजा था. इसमें बताया गया है कि दिपके इसको लेकर खास उत्साहित नजर नहीं आए. कांग्रेस ने इस सिलसिले में सीनियर एडवोकेट प्रशांत भूषण से मदद मांगी है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

