लखनऊ. यूपी चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. पहले जो पार्टी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन नहीं करने पर चुटकी लेती थी, वह पार्टी के सुर अब बदल गए हैं. दरअसल 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करने आ रहे हैं. ऐसे में वह हर रोज अपने बयान बदल रहे हैं. 36 साल बाद अयोध्या में एक बार फिर सियासी कहानी बदलने वाली है. लेकिन उससे पहले ही अखिलेश यादव ने ग्रहों की दशा और दिशा और सूर्य-चंद्रमा की चाल के अनुसार अयोध्या दौरा तय करने का बयान देकर यूपी की सियासत को और गर्मा दिया है.
अखिलेश यादव परिवार सहित 12 दिसंबर 2026 को अयोध्या में रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं. सपा नेताओं का कहना है कि यह भाजपा के आरोपों का जवाब है? सीएम योगी आदित्यनाथ भी कई बार अखिलेश यादव को राम मंदिर जाकर दर्शन करने की नसीहत दे चुके हैं. लेकिन अब सीएम योगी को जैसे ही पता चला कि अखिलेश यादव अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं, उन्होंने बोल दिया कि पहले रामभक्तों पर गोलीकांड और लाठीचार्ज करानेवाले माफी मांगे तब रामलला का दर्शन करने जाएं.
रामलला की दर्शन की तारीख कैसे तय हुई?
अखिलेश यादव ने अयोध्या जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को पत्रकारों के सवाल पर खूब चुटकी ली. अखिलेश यादव ने कहा, ‘तारीख हमारे पवन पांडेय जी हैं वही तय किए हैं. बहुत सारे ब्राह्मण समाज से पूछकर, नक्षत्रों को देखकर और ज्योतिषाचार्यों से जानकारी लेकर सूर्य कहां है चंद्रमा कहां है उस हिसाब से मेरी अयोध्या में रामलला के दर्शन की तारीख तय हुई है.
VIDEO | Lucknow: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav on Friday confirmed his visit to the Ram Temple next month, saying ‘members of the Brahmin community’ have been consulted and he would visit Ayodhya.
“As for the date, our Pawan Pandey has consulted with many members of the Brahmin community, examined the planets (nakshatras), and drawing upon knowledge of astronomy, has determined a specific date and time, taking into account the positions of the Sun and the Moon,” he said.
On November 7, Pandey, a former Ayodhya MLA, said the SP chief would visit Ayodhya on December 12, 2026.
According to Pandey, Yadav and his wife, Dimple Yadav, also an MP, will visit the Ram Temple and the Hanumangarhi Temple.
This would be Yadav’s first visit to the Ram Temple since its January 2024 inauguration. He last visited Ayodhya, but not the temple, in October 2026 to attend a religious katha.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)

