Last Updated:
Patiala Truck Accident: पटियाला में एक खौफनाक हादसे से हड़कंप मच गया है. पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक भरभराकर टूट गया. जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय पुल के ऊपर से दो ट्रक गुजर रहे थे. पुल टूटते ही दोनों भारी वाहन मलबे में बुरी तरह धंस गए
भाखड़ा नहर का पुल टूटने से 2 ट्रक धंस गए.
पंजाब के पटियाला में एक बड़ा हादसा सामने आया है. पटियाला-संगरूर बाईपास पर गांव पसियाना के पास भाखड़ा नहर पर बना पुल अचानक टूट गया. हादसे के वक्त पुल से गुजर रहे दो ट्रक इसकी चपेट में आ गए और पुल के टूटे हिस्से में ही धंस गए. इस दौरान एक ट्रक में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया. पुल टूटने और ट्रकों के फंसने की घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया.
फिलहाल पुल टूटने की वजह सामने नहीं आई है. हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य से जुड़ी जानकारी का इंतजार है. वहीं, इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने को लेकर भी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…

