होमवीडियोदेश
अहमदाबाद में फॉर्च्यूनर का तांडव: पटरी पर बैठे लोगों को रौंदा, एक की मौत, 2 लड़ रहे मौत से जंग
अहमदाबाद के निकोल इलाके में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का कहर देखने को मिला, जहां एक अनियंत्रित गाड़ी ने सड़क किनारे पटरी पर सामान बेचकर जीवनयापन करने वाले और बैठे हुए कई बेकसूर लोगों को बेरहमी से कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.


