Last Updated:
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरणों में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने एक नया राजनीतिक दांव खेला है. मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर की रैलियों में ओवैसी ने ‘बाहरी’ वाले नैरेटिव को खारिज करते हुए कहा कि न तो मोदी और न ही ममता बनर्जी हमें बाहरी कह सकते हैं. उन्होंने सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों और एक ‘स्वतंत्र राजनीतिक एजेंसी’ की वकालत करते हुए टीएमसी और भाजपा दोनों को आड़े हाथों लिया.

पश्चिम बंगाल चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी टीएमसी को परेशान कर सकती है.
मुर्शिदाबाद. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के चुनावी समर में असदुद्दीन ओवैसी का आगमन किसी ‘चुनावी तूफान’ से कम नहीं है. मुर्शिदाबाद से लेकर उत्तर दिनाजपुर तक अपनी रैलियों में ओवैसी ने एक ऐसी लकीर खींच दी है, जिसने टीएमसी के ‘धर्मनिरपेक्ष’ खेमे और भाजपा के ‘राष्ट्रवादी’ कैंप दोनों की नींद उड़ा दी है. ओवैसी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे केवल चुनाव लड़ने नहीं आए, बल्कि बंगाल के मुसलमानों को एक ‘राजनीतिक एजेंसी’ के रूप में तैयार करने आए हैं.
बंगाल की राजनीति में ‘बाहरी बनाम बंगाली’ का मुद्दा हमेशा से हावी रहा है. ममता बनर्जी जहां भाजपा को बाहरी बताती हैं, वहीं भाजपा ममता सरकार को घुसपैठियों के प्रति नरम बताती है. इस पूरे नैरेटिव को खारिज करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘ममता दीदी हमें बाहरी कहती हैं और मोदी जी हमें घुसपैठिया. मैं इन दोनों से पूछना चाहता हूं कि क्या इस मिट्टी में हमारा खून नहीं है? हम इस देश के नागरिक हैं और अपना हक मांगना हमारा संवैधानिक अधिकार है. कोई हमें डराकर या ‘बाहरी’ का लेबल लगाकर हमारे अधिकारों से वंचित नहीं कर सकता.’
ममता-मोदी एक ही सिक्के के दो पहलू?
ओवैसी ने अपनी सभाओं में ममता बनर्जी और पीएम मोदी को एक ही कतार में खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने पिछले 15 वर्षों में मुसलमानों को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया है. ओवैसी ने आरोप लगाया, ‘ममता दीदी को मुसलमानों की टोपी और नमाज पसंद है, लेकिन उनके बच्चों के लिए स्कूल, नौकरियां और उनकी आर्थिक बेहतरी पसंद नहीं है. उन्होंने और भाजपा ने मिलकर इस समुदाय को हाशिए पर धकेल दिया है.’
PTI SHORTS | Mamata-Modi can’t label us as outsiders, Muslims will claim their rights: AIMIM chief Owaisi
Subscribe to PTI’s YouTube channel for in-depth reports, exclusive interviews, and special visual stories that take you beyond the headlines.…

