Last Updated:
दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर के आर ब्लॉक में एक घर से दो बुजुर्ग महिलाओं की लाश मिली, नौकरानी की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक जांच में जुटी, मौत का कारण अब तक साफ नहीं
दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर के आर ब्लॉक में एक ही घर में दो बुजुर्ग महिलाओं की लाश मिली है. दोनों महिलाएं रिश्ते में ननद-भाभी थीं और काफी समय से एक दूसरे के साथ रह रही थीं. फिलहाल दिल्ली पुलिस और फोरेंसिक की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और मौत के कारणों का पता लगा रही हैं.
दिल्ली पुलिस का कहना है दोनों महिलाएं बुजुर्ग थीं. इसमें एक की उम्र 80 साल है. इन दोनों की डेड बॉडी घर में अलग-अलग जगह पर मिली है. फिलहाल दोनों की बॉडी पर कोई एक्सटर्नल इंजरी मार्क नहीं दिखाई दे रहा है, ऐसे में मौत का रहस्य भी गहरा गया है.
दोनों महिलाओं के नाम सरोज और चंद्रकांता हैं. ये दोनों ननद और भाभी थीं और अकेले ही दिल्ली के पॉश इलाके राजेन्द्र नगर के आर ब्लॉक 852 नंबर के घर में रहती थीं.
इनमें चंद्रकांता भाभी थी जो बिस्तर पर थी और चल फिर नही सकतीं थी. जबकि सरोज की उम्र 78 वर्ष थी और सहारा लेकर चलती थी. आमतौर पर सरोज ही चंद्रकांता का ध्यान रखती थी.
इन दोनों की देखभाल के लिए एक मेड थी, हालांकि वह सिर्फ बाहर की साफ सफाई करती थी. दो दिनों से वह छुट्टी पर थी. जब वो लौटी और दरवाजा खटखटाया तो किसी ने गेट नहीं खोला. तभी उसे बदबू आई और उसने सभी को कॉल किया.
इस मामले की जांच में पुलिस का कहना है कि जबरन किसी के घर में घुसने के सबूत नही मिले हैं. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. फिलहाल पुलिस कई एंगलों से जांच कर रही है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

