International
oi-Sumit Jha
Former
Nepal
PM
Jhalanath
Khanal
wife
Death:
नेपाल
में
Gen-Z
प्रदर्शन
और
राजनीतिक
हिंसा
ने
एक
गंभीर
मोड़
ले
लिया
है।
प्रदर्शनकारियों
ने
पूर्व
प्रधानमंत्री
झालानाथ
खनाल
(Former
Nepal
PM
Jhalanath
Khanal
wife
death)
के
दल्लू
स्थित
आवास
में
आग
लगा
दी,
जिसमें
उनकी
पत्नी
रायलक्ष्मी
चित्रकार
गंभीर
रूप
से
घायल
हुईं
और
अस्पताल
में
इलाज
के
दौरान
उनकी
मौत
हो
गई।
घटना
घर
के
अंदर
प्रदर्शनकारियों
द्वारा
घेरकर
की
गई।
पीएम
केपी
ओली
और
राष्ट्रपति
के
इस्तीफे
के
बावजूद
हिंसा
थमने
का
नाम
नहीं
ले
रही
है।
सोमवार
से
शुरू
हुआ
Gen-Z
आंदोलन
अब
और
अधिक
हिंसक
हो
चुका
है,
और
हताहतों
की
संख्या
लगातार
बढ़ती
जा
रही
है।

इलाज
के
दौरान
मौत
पारिवारिक
सूत्रों
के
अनुसार,
खनाल
की
पत्नी
रायलक्ष्मी
चित्रकार
को
गंभीर
हालत
में
कीर्तिपुर
बर्न
अस्पताल
ले
जाया
गया
था,
लेकिन
इलाज
के
दौरान
उनकी
मौत
हो
गई।
इस
घटना
ने
हताहतों
की
संख्या
में
इजाफा
कर
दिया
है।
सीपीएन
(यूनिफाइड
सोशलिस्ट)
के
नेता
नरेश
शाही
के
मुताबिक,
जब
प्रदर्शनकारियों
ने
खनाल
के
घर
में
आग
लगाई,
तो
वह
अपने
बेटे
निर्भीक
खनाल
के
साथ
थीं।
आग
की
लपटों
में
घिरने
के
बाद
उन्हें
तुरंत
छावनी
स्थित
नेपाली
सेना
के
अस्पताल
ले
जाया
गया।
आईसीयू
में
इलाज
के
बावजूद
उनकी
हालत
गंभीर
थी,
जिसके
बाद
उन्हें
कीर्तिपुर
बर्न
अस्पताल
स्थानांतरित
किया
गया।
हालांकि,
नेपाल
सेना
ने
समय
रहते
झालानाथ
खनाल
को
घर
में
लगी
आग
से
बचा
लिया।
इस
भयावह
घटना
ने
देश
में
Gen-Z
प्रदर्शनों
की
हिंसक
प्रकृति
को
और
उजागर
कर
दिया
है
और
प्रशासन
पर
इसे
नियंत्रित
करने
का
दबाव
बढ़ा
दिया
है।
ये
भी
पढे़ं
Nepal
Gen
Z
Protest:
नेपाल
की
हवाई
सीमाएं
सील?
इंडिगो-Air
India
की
उड़ानें
रद्द,
दिल्ली-मुंबई
से
यात्री
लौटे
पूर्व
पीएम
शेर
बहादुर
देउबा
की
पत्नी
पर
हमला
नेपाल
में
जारी
Gen-Z
प्रदर्शनों
ने
पूर्व
प्रधानमंत्री
शेर
बहादुर
देउबा
और
उनके
परिवार
को
भी
निशाना
बनाया।
प्रदर्शनकारियों
ने
काठमांडू
के
बुधनीलकांठा
स्थित
देउबा
के
आवास
पर
धावा
बोला
और
कपल
की
बेरहमी
से
पिटाई
शुरू
कर
दी।
इस
दौरान
आरजू
राणा
को
जिंदा
जलाने
की
कोशिश
की
गई।
इस
हमले
का
भयावह
वीडियो
सामने
आया
है,
जिसमें
शेर
बहादुर
देउबा
को
लहूलुहान
हालत
में
देखा
जा
सकता
है
और
उन्हें
प्रदर्शनकारियों
के
बीच
से
भागते
हुए
बचाया
गया।
प्रदर्शनकारियों
का
बढ़ता
आतंक
आरजू
राणा
पर
हुए
हमले
के
बाद
प्रदर्शनकारियों
ने
नेपाल
के
पीएम,
राष्ट्रपति,
मुख्यमंत्री
कार्यालय
और
विभिन्न
राजनीतिक
दलों
के
दफ्तरों
में
आगजनी
की।
प्रधानमंत्री
के.पी.
शर्मा
ओली
ने
बढ़ते
सरकारी
विरोधी
प्रदर्शन
और
हिंसा
के
मद्देनजर
इस्तीफा
दे
दिया।
प्रदर्शनकारियों
ने
राष्ट्रपति
रामचंद्र
पौडेल
सहित
कई
शीर्ष
राजनीतिक
नेताओं
के
निजी
आवासों
पर
भी
हमला
किया
और
संसद
भवन
में
तोड़फोड़
की।
यह
घटनाक्रम
नेपाल
में
राजनीतिक
अस्थिरता
और
हिंसक
विद्रोह
की
गंभीरता
को
दर्शाता
है।
ये
भी
पढे़ं:
कितनी
संपत्ती
के
मालिक
हैं
बालेन
शाह?
ओली
के
इस्तीफे
के
बाद
नेपाल
के
अंतरिम
पीएम
बनाने
की
उठी
मांग
-

Nepal Protest Photos: कहां-कहां कर्फ्यू? कितनी लाशें? मरने वाले कौन? GenZ बगावत के 8 सवाल-टटोलें नेपाल की नब्ज
-

Nepal में सोशल मीडिया बैन हटने के बाद क्या है हालात? Gen Z आंदोलन, कर्फ्यू और हिंसक प्रदर्शन का पूरा अपडेट
-

अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल, कैसे चार साल में भारत के पड़ोसी देशों में मचा राजनीतिक उथल-पुथल?
-

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
-

कौन हैं 35 साल के बालेन शाह? जिन्हें PM बनाने के लिए नेपाल में हुआ हिंसक आंदोलन
-

नेपाल में Gen-Z प्रोटेस्ट से हालात बेकाबू, मनीषा कोइराला का फूटा सरकार पर गुस्सा, कहा-ये देश के लिए काला दिन
-

Nepal Protest: क्या है ‘हामी नेपाल’ जिसने काठमांडू समेत कई शहरों में कराए हिंसक प्रदर्शन, सड़कों पर उतरी सेना
-

Nepal Protest: PM KP Sharma Oli से मांगा इस्तीफा, घर पर किया हमला, हाथ से निकले हालात!
-

Gen-Z Protest से नेपाल में गृहयुद्ध जैसे हालात, भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
-

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के PM केपी ओली ने दिया इस्तीफा, वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
-

Nepal Gen Z Protest से सियासी उठापटक, PM केपी ओली की इमरजेंसी बैठक में गृहमंत्री रमेश लेखक ने दिया इस्तीफा
-

Nepal Protest: Gen-Z के आगे क्या झुक गई सरकार, क्या हटा दिया सोशल मीडिया पर लगा बैन?

