International
oi-Sumit Jha
Nepal
Jail
break:
नेपाल
में
जारी
राजनीतिक
और
सामाजिक
उथल-पुथल
(Nepal
political
crisis)
के
बीच
मंगलवार
देर
रात
एक
बड़ी
घटना
ने
हालात
को
और
गंभीर
बना
दिया।
महोतरी
जिले
की
जलेश्वर
जेल
से
550
कैदी
फरार
हो
गए,
जिससे
पूरे
नेपाल
में
अफरा-तफरी
मच
गई
है।
इस
जेल
ब्रेक
की
खबर
के
बाद
भारत-नेपाल
सीमा,
खासकर
बिहार
के
सीमावर्ती
जिलों
में
सुरक्षा
एजेंसियां
हाई
अलर्ट
पर
आ
गईं।
एसएसबी
और
बिहार
पुलिस
लगातार
गश्त
कर
रही
है।
वहीं,
10
फरार
कैदियों
को
भारतीय
सीमा
में
प्रवेश
करने
के
दौरान
ही
पकड़
लिया।
इस
घटना
ने
नेपाल
की
बिगड़ती
स्थिति
को
लेकर
भारत
की
चिंताओं
को
और
बढ़ा
दिया
है।

10
कैदी
भारतीय
सीमा
में
घुसते
ही
पकड़े
गए
फरार
हुए
कैदियों
में
से
10
को
भारतीय
सीमा
में
प्रवेश
करने
से
पहले
ही
एसएसबी
ने
पकड़
लिया।
इनमें
दो
भारतीय
नागरिक
भी
शामिल
पाए
गए।
पकड़े
गए
सात
कैदियों
को
भिट्ठा
ओपी
और
तीन
को
सुरसंड
थाना
को
सौंप
दिया
गया
है।
सुरक्षा
एजेंसियों
का
मानना
है
कि
और
भी
कैदी
सीमा
पार
करने
की
कोशिश
कर
सकते
हैं।
बिहार
सीमा
से
महज
5
KM
दूर
है
जेल
नेपाल
के
महोतरी
जिले
में
स्थित
जलेश्वर
जेल,
बिहार
के
सीतामढ़ी
जिले
से
सटे
भीठ्ठा
बॉर्डर
से
केवल
5
किलोमीटर
की
दूरी
पर
है।
इतनी
नजदीकी
के
कारण
जेल
ब्रेक
की
यह
घटना
भारत
के
लिए
भी
बड़ी
चुनौती
बन
गई
है।
नेपाल
से
फरार
कैदियों
के
भारत
में
घुसने
की
आशंका
के
चलते
बिहार
पुलिस
और
एसएसबी
ने
सीमा
पर
निगरानी
तेज
कर
दी
है।
हर
व्यक्ति
और
वाहन
की
सघन
जांच
की
जा
रही
है।
चूंकि
भारत-नेपाल
का
बॉर्डर
पूरी
तरह
से
खुला
हुआ
है,
इसलिए
अतिरिक्त
सतर्कता
बरती
जा
रही
है,
ताकि
किसी
भी
संभावित
खतरे
को
रोका
जा
सके।
बिहार
पुलिस
ने
रातभर
की
निगरानी
नेपाल
में
जलेश्वर
जेल
ब्रेक
की
घटना
के
बाद
बिहार
के
सीमावर्ती
इलाकों
में
सुरक्षा
को
लेकर
कड़े
इंतजाम
किए
गए।
सीतामढ़ी
के
पुलिस
अधीक्षक
(एसपी)
अमित
रंजन
देर
रात
से
ही
लगातार
गश्त
पर
निकले
और
खुद
हालात
का
जायजा
लिया।
उन्होंने
भारत-नेपाल
सीमा
से
सटे
सभी
थानों
का
दौरा
किया
और
वहां
तैनात
अधिकारियों
से
विस्तृत
जानकारी
ली।
एसपी
ने
मौके
पर
मौजूद
जवानों
को
अलर्ट
रहने
और
किसी
भी
संदिग्ध
गतिविधि
पर
तुरंत
कार्रवाई
करने
के
सख्त
निर्देश
दिए।
उन्होंने
कहा
कि
नेपाल
से
फरार
कैदियों
के
भारतीय
सीमा
में
घुसने
की
आशंका
से
इनकार
नहीं
किया
जा
सकता,
इसलिए
गश्त
और
निगरानी
और
तेज
की
जाए।
रातभर
पुलिस
और
एसएसबी
के
जवान
सीमावर्ती
गांवों
में
पेट्रोलिंग
करते
रहे।
सभी
नाकों
और
चौकियों
पर
वाहनों
की
जांच
की
गई
और
आने-जाने
वालों
की
पहचान
पत्रों
की
गहन
जांच
की
गई।
स्थानीय
लोगों
से
भी
अपील
की
गई
है
कि
वे
किसी
भी
अजनबी
व्यक्ति
या
संदिग्ध
हलचल
की
तुरंत
सूचना
पुलिस
को
दें।
ये
भी
पढ़ें:
Social
मीडिया
तो
सिर्फ
आग
में
घी
डालने
का
काम
किया,
इन
5
वजहों
से
नेपाल
में
भड़की
हिंसा
भारत
के
लिए
भी
चुनौती
नेपाल
के
जलेश्वर
जेल
से
550
कैदियों
के
फरार
होने
की
घटना
भारत
के
लिए
भी
गंभीर
चिंता
का
विषय
बन
गई
है।
भारत-नेपाल
सीमा
खुली
होने
के
कारण
यह
खतरा
और
बढ़
जाता
है,
क्योंकि
लोग
बिना
किसी
रोक-टोक
के
दोनों
देशों
में
आ-जा
सकते
हैं।
यही
वजह
है
कि
फरार
कैदियों
के
भारतीय
सीमा
में
घुसने
की
आशंका
से
इनकार
नहीं
किया
जा
सकता।
बिहार
के
सीमावर्ती
जिलों
की
स्थिति
इस
घटना
के
बाद
और
संवेदनशील
हो
गई
है।
यहां
की
सीमा
केवल
सुरक्षा
का
नहीं,
बल्कि
सामाजिक
और
सांस्कृतिक
रिश्तों
का
भी
प्रतीक
है।
भारत
और
नेपाल
के
बीच
बेटी-रोटी
का
पुराना
रिश्ता
है।
दोनों
ओर
के
लोग
एक-दूसरे
के
देशों
में
खेती-बाड़ी
और
जमीन-जायदाद
से
जुड़े
हैं।
यही
खुला
रिश्ता
अब
सुरक्षा
एजेंसियों
के
लिए
चुनौती
बन
गया
है।
इसलिए
बिहार
पुलिस
और
एसएसबी
की
सतर्कता
ही
इस
खतरे
से
बचाव
का
सबसे
मजबूत
उपाय
है।
ये
भी
पढ़ें:
Nepal
Unrest:
क्या
प्रधानमंत्री
बनकर
भारत
से
टकराएंगे
बालेन
शाह?
भारतीयों
के
खिलाफ
देते
रहे
हैं
बयान!
-

Nepal Protest: दुबई भाग गए पूर्व पीएम केपी ओली, नेपाली एयर होस्टेस ने किया बड़ा दावा!
-

Gen-Z की सड़कों पर गूंज और ओली की सत्ता का पतन, नेपाल विद्रोह को लेकर दुनियाभर के मीडिया में क्या-क्या छपा?
-

Nepal Unrest: क्या प्रधानमंत्री बनकर भारत से टकराएंगे बालेन शाह? भारतीयों के खिलाफ देते रहे हैं बयान!
-

Nepal violence: उत्तराखंड के बॉर्डर पर भी हाई अलर्ट, CM धामी ने की हाईलेवल मीटिंग, जानिए क्या दिए निर्देश
-

कौन हैं रवि लामिछाने? जिन्हें GEN-Z ने जेल से छुड़ाया और अब नेपाल PM की रेस में सबसे आगे, 1500 कैदी भी फरार
-

नेपाल सरकार ने क्यों सोशल मीडिया पर लगाया था प्रतिबंध? क्या थी इसके पीछे की मंशा
-

Nepo Baby: भारत के पड़ोस में Gen Z क्यों उतर आए सड़कों पर? स्कूल यूनिफॉर्म में प्रदर्शन, खतरे में सरकार?
-

Nepal Gen Z Protest: PM केपी ओली दुबई भागने की फिराक में? इस्तीफा देने वाले RSP के 21 सांसद और 4 मंत्री कौन?
-

अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल, कैसे चार साल में भारत के पड़ोसी देशों में मचा राजनीतिक उथल-पुथल?
-

Nepal Gen Z Protest: नेपाल की हवाई सीमाएं सील? इंडिगो-Air India की उड़ानें रद्द, दिल्ली-मुंबई से यात्री लौटे
-

Nepal Gen Z Protest: नेपाल के PM केपी ओली ने दिया इस्तीफा, वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
-

Nepal Protest: PM KP Sharma Oli से मांगा इस्तीफा, घर पर किया हमला, हाथ से निकले हालात!

