Last Updated:
Weather Forecast 12th February: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सर्दी जल्द जाने वाली है. दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में तापमान लगातार बढ़ रहा है. धीरे-धीरे रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने क…और पढ़ें
मौसम विभाग ने अहम अपडेट दिया. (File Photo)
हाइलाइट्स
- उत्तर भारत में सर्दी जल्द जाती हुई नजर आ सकती है.
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान में तापमान बढ़ रहा है.
- रविवार से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का एक छोटा स्पेल देखने को मिल सकता है.
Weather Forecast 12th February: अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आपको सुबह और शाम को हल्की ठंड का सामना जरूर करना पड़ रहा होगा. दिन के वक्त तो पहले ही सूर्य देव अपनी तपिश बनाए हुए हैं. मौसम विभाग की माने तो जल्द ही रजाई और कंबल पैक करने की नौबत आने वाली है. महीना खत्म होते-होते पंखा चलाने की स्थिति भी आ सकती है. आज केवल 12 फरवरी ही है. मौसम विभाग का कहना है कि इस बार समय से पहले ही सर्दी जाती हुई नजर आ रही है. महाराष्ट्र और गुजरात के कुछ हिस्से तो पहले ही तप रहे हैं. मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस छूता हुआ नजर आया. यह 29.7 रहा, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा है.
इसी तर्ज पर रात के तापमान की बात की जाए तो यह 9.8 दर्ज किया गया. दिन निकलने के साथ ही सूर्य देव प्रकोप दिखाने लगे हैं. दोपहर 12 बजते- बजते सूरज की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि धूप का आनन्द लेने वाले बुजुर्ग भी अब भागते हुए नजर आ हैं. यह स्थिति पंजाब, हरियाणा के अलावा दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लगातार बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है.
हवाओं के चलते धूप का असर कम
दिल्ली एनसीआर के शहर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत व बहादुरगढ़ की बात की जाए तो मंगलवार को यहां हवाओं का दौर चलता दिखा, जिसके कारण लोगों को तेज धूप से कुछ राहत जरूर मिली. आने वाले दिनों में मौसम इतना मेहरबान रहेगा, यह जरूरी नहीं. मौसम विभाग का कहना है कि बीच-बीच में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते गुलाबी ठंड के हल्के झटके देखने को जरूर मिल सकते हैं. अन्यथा आने वाले दिनों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होती हुई नजर आएगी.
रविवार से पलटेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक एक छोटा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का स्पेल उत्तर भारत में रविवार के बाद देखने को मिल सकता है. पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी होगी, जिसका असर उससे सटे मैदानी इलाके जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली और राजस्थान में देखने को मिल सकता है. इस दौरान हल्की ठंड बढ़ सकती है लेकिन इससे पहले शनिवार तक रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है.
February 12, 2025, 07:18 IST

