Last Updated:
नक्सलियों के खिलाफ सरकार ने बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है. गृहमंत्री अमित शाह के आदेश के बाद देश से नक्सलियों के सफाये की कार्रवाई चल रही है.
नक्सलियों के खिलाफ सरकार का हमला तेज हो गया है.
भारतीय सुरक्षा बलों ने 21 दिनों के दौरान 48 नक्सलवादियों को मार गिराया. यानी प्रतिदिन के हिसाब से सुरक्षा बल प्रतिदिन 2 से ज्यादा नक्सलवादियों को मार रहे हैं. साथ ही सरकार ने नक्सलवादी इलाके में इस साल 88 से ज्यादा कैंप लगाने को कहा है जिससे नक्सलवादियों पर काबू पाया जा सके.
केंद्रीय गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन लगातार जारी है. सरकार का इरादा नक्सलवाद को पूरी तरह से मिटा देने का है. सरकार का कहना है कि नक्सलवादी या तो मुख्य धारा में आ जाए अन्यथा उन्हें इसके परिणाम भुगतने होंगे. साल 2023 में 50 नक्सलियों को मार गिराया गया. साल 2024 इनके खिलाफ ऑपरेशन को और ज्यादा तेज किया गया जिसके चलते 290 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया.
जनवरी से अब तक…
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में 21 जनवरी 2025 अब तक 48 नक्सलवादियों को मारा जा चुका है. सरकार इनके पूरी तरह से सफाई के लिए नक्सली इलाके में सुरक्षा कैंपों की भी लगातार बहाली कर रही है. साल 2019 तक 290 कैंप अर्द्ध सैनिक सुरक्षा बलों के नक्सलवाद के इलाकों में लगाए गए थे. इसके बाद साल 2024 में 58 और कैंप विभिन्न इलाकों में लगाए गए. साल 2025 में 88 कैंप लगाए जाने को कहा गया है.
जहां नक्सलवाद खत्म वहीं कैंप
सरकार का स्पष्ट तौर पर मानना है कि जिन इलाकों से नक्सलवाद खत्म हो रहा है वहां पर अर्धसैनिक बलों के सुरक्षा कैंप लगा दिया जाए. साथ ही वहां का विकास और तेजी के साथ किया जाए जिससे नक्सलवाद फिर से ना पनप सके. सरकार का इरादा साल 2026 तक भारत को नक्सलियों से मुक्त कराना है. इसी के तहत आज भी एक बड़ा ऑपरेशन किया गया था, जिसमें एक करोड़ का इनामी नक्सली भी मारा गया था.
New Delhi,New Delhi,Delhi
January 21, 2025, 22:27 IST

