Last Updated:
Asia Power Index 2026: एशिया में भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. 2026 के एशिया पावर इंडेक्स में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है. चलिए जानते हैं एशिया पावर इंडेक्स में टॉप 5 देश कौन-कौन से हैं.
दुनिया में बढ़ा भारत का दबदबा, चीन से ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम, आ गई खुशखबरी (फाइल फोटो)
Asia Power Index 2026: दुनिया में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है. भारत की ताकत लगातार बढ़ रही है. अब इस पर ग्लोबल रैंकिंग एजेंसियां भी मुहर लगा रही हैं. जी हां, एशिया में भारत की ताकत बढ़ी है. एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. अब भारत से आगे केवल अमेरिका और चीन ही हैं. इस तरह एशिया पावर इंडेक्स में अमेरिका और चीन को भारत से कड़ी टक्कर मिल रही है. अमेरिका-चीन के बाद भारत का स्थान इसमें तीसरा है.
अगर एशिया पावर इंडेक्स 2026 की मानें तो अमेरिका और चीन के बाद भारत एशिया का तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बनकर उभरा है. द लोवी इंस्टीट्यूट (The Lowy Institute) ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर यह जानकारी साझा की है. इसके मुताबिक, भारत की वैश्विक ताकत और प्रभाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इस इंडेक्स में भारत का स्कोर बढ़कर 40.5 हो गया है. खास बात यह है कि भारत और चीन के बीच ताकत का अंतर 2018 के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है.
किस स्थान पर कौन सा देश?
The Lowy Institute की ओर से जारी 2026 की रैंकिंग में अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे और भारत 40.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. जापान 38.6 अंकों के साथ चौथे और रूस 32.2 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. खास बात यह है कि भारत का स्कोर जापान से भी ज्यादा है. इस रैंकिंग में भारत का प्रदर्शन एशिया में उसकी बढ़ती ताकत और प्रभाव को दिखाता है.
एशिया पावर इंडेक्स के टॉप 5 देश
- अमेरिका
- चीन
- भारत
- जापान
- रूस
लोवी इंस्टीट्यूट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में स्थित एक स्वतंत्र और गैर-दलीय अंतरराष्ट्रीय मामलों का थिंक टैंक है.इसकी स्थापना 2003 में ऑस्ट्रेलियाई कारोबारी सर फ्रैंक लोवी ने की थी. यह संस्थान दुनिया की राजनीति, विदेश नीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और अलग-अलग देशों के आपसी रिश्तों पर रिसर्च करता है. अंतरराष्ट्रीय मामलों और एशिया-प्रशांत क्षेत्र की रणनीतिक स्थिति पर इसकी रिपोर्ट और विश्लेषण को दुनिया भर में महत्व दिया जाता है.
संस्थान की एशिया पावर इंडेक्स रिपोर्ट 2018 से जारी हो रही है. इसमें एशिया के 27 देशों और क्षेत्रों की ताकत और प्रभाव का आकलन किया जाता है.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…

