Last Updated:
दिल्ली-NCR में हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है, जहां AQI 402 दर्ज किया गया है. स्मॉग और फॉग के चलते लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी हो रही है. राजधानी के कई इलाके ऐसे हैं जहां हवा की गुणवत्ता का स्तर 500 तक पहुंच गया है और यहां घुटन बढ़ गई है.
दिल्ली-NCR में हवा की हालत गंभीर, 402 AQI में सांस लेना हुआ मुश्किल, आज स्मॉग के साथ फॉग का डबल अटैक.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग के आंकड़ों के अनुसार 13 नवंबर 2026 को दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है.राजधानी के ज्यादातर मॉनिटरिंग स्टेशनों पर औसत AQI 350-387 के आसपास है. सुबह के ताजा आंकड़े बता रहे हैं कि अधिकांश जगहों पर एक्यूआई 400 से ऊपर दर्ज किया गया है. चांदनी चौक, IIT दिल्ली, NSIT द्वारका, DTU और कुछ अन्य स्टेशनों पर AQI 400-500 तक पहुंच गया है.
वैसे तो नवंबर की शुरुआत से ही प्रदूषण का स्तर दिल्ली-एनसीआर में काफी ऊंचा बना हुआ है लेकिन दिवाली के बाद एक्यूआई खराब से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है. आज दिल्ली सहित नोएडा, गाजियाबाद,गुरुग्राम सहित एनसीआर के कई शहरों में ठंड की वजह से कोहरा भी देखा गया है. इससे सुबह 6 बजे के आसपास कुछ जगहों पर विजिबिलिटी भी प्रभावित हुई. हालांकि सबसे ज्यादा हालत दिल्ली की करीब आधा दर्जन जगहों की खराब है.
ये हैं दिल्ली के सभी AQI मॉनिटरिंग स्टेशन
- आईआईटी दिल्ली 487
- चांदनी चौक 476
- नॉर्थ कैंपस, डीयू 476
- पूसा (आईआईटीएम) 468
- एनएसयूटी जाफरपुर 461
- पंजाबी बाग 456
- सीआरआरआई मथुरा रोड 455
- बुराड़ी क्रॉसिंग 453
- आईटीओ 453
- जे एन यू 451
- राष्ट्रमंडल खेल परिसर 450
- एनआईएच नरेला 446
- डीटीयू 444
- तालकटोरा गार्डन 436
- अय्या नगर 433
- मुंडका 433
- वसुन्धरा एन्क्लेव 429
- छावला 427
- जहांगीरपुरी 427
- वजीरपुर 425
- विवेक विहार 424
- सिरीफोर्ट 418
- आनंद विहार 417
- बवाना 411
- रोहिणी 411
- सोनिया विहार 409
- अशोक विहार 403
- बदरपुर 401
- डॉ कर्णी सिंह शूटिंग रेंज 402
- आईजीआई एयरपोर्ट (T3) 402
- इहबास, दिलशाद गार्डन 401
- टिकरी कलां 400
- बुराड़ी 399
- ओखला फेज-2 399
- इग्नू, मैदान गढ़ी 394
- आर के पुरम 391
- श्री अरबिंदो मार्ग 388
- अलीपुर 384
- पटपड़गंज 383
- शादीपुर 383
- मंदिर मार्ग 377
- जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम 374
- झारोदा कलां 371
- द्वारका सेक्टर-8 369
- नरेला 369
- नजफगढ़ 366
- मैदान गढ़ी 365
- मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम 363
- घोगा 362
- नांगलोई 362
- पूसा (DPCC) 361
- उत्तम नगर 361
- घुम्मनहेड़ा 355
- लोधी रोड 341
- कराला 339
- आईएमडी लोधी रोड 331
- छावनी क्षेत्र 161
क्या करें लोग
स्मॉग और फॉग के इस डबल अटैक से बचने के लिए एक्सपर्ट कई सलाहें दे रहे हैं. बाहर निकलने से बचें. बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर जाएं. बाहर जाते समय N95 मास्क पहनें, घर के अंदर एयर प्यूरीफायर चलाएं. बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों वाले लोगों को विशेष सावधानी रखनी चाहिए.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

