India
oi-Sohit Kumar
Ludhiana
Police
Encounter:
पंजाब
पुलिस
ने
गुरुवार
को
एक
बड़ी
कार्रवाई
करते
हुए
दिल्ली-अमृतसर
नेशनल
हाईवे
पर
लाडोवाल
टोल
प्लाजा
के
पास
एक
स्पेशल
ऑपरेशन
चलाया।
इस
दौरान
पुलिस
ने
लॉरेंस
बिश्नोई
गैंग
से
जुड़े
और
पाकिस्तान
की
खुफिया
एजेंसी
ISI
द्वारा
समर्थित
एक
गैंगस्टर-आतंकी
मॉड्यूल
का
पर्दाफाश
किया
है।
पुलिस
ने
पहले
हरियाणा
और
बिहार
से
कुछ
संदिग्धों
को
गिरफ्तार
किया
था।
उनसे
पूछताछ
के
दौरान
मिली
अहम
जानकारी
और
बरामद
हैंड
ग्रेनेड्स
से
इस
नेटवर्क
का
सुराग
मिला।
इसी
आधार
पर
पुलिस
ने
लाडोवाल
के
पास
जाल
बिछाया।

जैसे
ही
पुलिस
संदिग्धों
के
करीब
पहुंची,
उन्होंने
फायरिंग
शुरू
कर
दी।
पुलिस
की
जवाबी
कार्रवाई
में
दो
संदिग्ध
घायल
हो
गए।
घायलों
को
पहले
निजी
अस्पताल
और
बाद
में
सिविल
अस्पताल
ले
जाया
गया,
जिनमें
से
एक
की
हालत
गंभीर
बताई
जा
रही
है।
भारी
मात्रा
में
हथियार
बरामद
मौके
से
पुलिस
को
हथियारों
का
जखीरा
मिला
है,
जिससे
यह
साफ
होता
है
कि
यह
गिरोह
किसी
बड़ी
साजिश
को
अंजाम
देने
वाला
था।
बरामदगी
में
शामिल
हैं:
-
2
चीनी
(Chinese-made)
ग्रेनेड -
5
पिस्तौल -
50
से
अधिक
कारतूस
किसी
बड़े
हमले
की
थी
प्लानिंग
पुलिस
कमिश्नर
स्वपन
शर्मा
ने
मौके
पर
पहुंचकर
पुष्टि
की
कि
यह
टेरर
मॉड्यूल
पाकिस्तान
की
ISI
के
समर्थन
से
काम
कर
रहा
था
और
किसी
बड़े
हमले
की
योजना
बना
रहा
था।
पंजाब
में
पिछले
एक
हफ्ते
में
हिंसक
घटनाओं
में
तेजी
आई
है।
19
और
20
नवंबर
को
अमृतसर
और
फिरोजपुर
में
भी
पुलिस
मुठभेड़
हुई
थीं:
1.
अमृतसर
एनकाउंटर:
पुलिस
ने
हरजिंदर
सिंह
उर्फ
‘हैरी’
को
ढेर
कर
दिया।
वह
जमानत
पर
बाहर
था
और
पाकिस्तान
से
ड्रोन
के
जरिए
हथियार
मंगवाने
और
ISI
से
जुड़े
होने
का
आरोपी
था।
उसका
साथी
सन्नी
मौके
से
फरार
हो
गया।
2.
फिरोजपुर
एनकाउंटर:
पुलिस
ने
15
नवंबर
को
हुए
RSS
कार्यकर्ता
नवीन
कुमार
अरोड़ा
की
हत्या
के
मास्टरमाइंड
गुरसिमरन
उर्फ
‘जतिन
काली’
को
गिरफ्तार
किया।
पुलिस
का
पीछा
करते
समय
उसने
गोलीबारी
की,
जिसके
जवाब
में
उसे
तीन
गोलियां
लगीं
और
उसे
अस्पताल
में
भर्ती
कराया
गया।
क्या
दिल्ली
के
बाद
लुधियाना
को
दहलाने
की
थी
साजिश!
दरअसल,
राजधानी
दिल्ली
में
हुए
धमाके
की
जांच
की
आंच
अभी
ठंडी
भी
नहीं
हुई
थी
कि
पंजाब
पुलिस
ने
लुधियाना
में
एक
और
बड़ी
आतंकी
साजिश
को
वक्त
रहते
नाकाम
कर
दिया
है।
दिल्ली
ब्लास्ट
की
परतें
खुलने
के
बीच,
ISI
और
लॉरेंस
बिश्नोई
गैंग
के
दो
गुर्गों
का
हथियारों
के
साथ
पकड़े
जाना
इस
आशंका
को
गहरा
करता
है
कि
यह
महज
संयोग
नहीं,
बल्कि
एक
सोची-समझी
रणनीति
हो
सकती
है।
अब
सुरक्षा
एजेंसियों
की
जांच
इन
दो
संभावनाओं
पर
टिक
गई
है-
पहली
यह
कि
क्या
दिल्ली
में
दहशत
फैलाने
वाला
नेटवर्क
ही
लुधियाना
में
‘पार्ट-2’
को
अंजाम
देने
की
फिराक
में
था?
और
दूसरी,
क्या
सीमा
पार
बैठी
ISI
ने
बिश्नोई
गैंग
के
साथ
मिलकर
उत्तर
भारत
के
कई
शहरों
को
एक
साथ
दहलाने
का
कोई
‘कोऑर्डिनेटेड
प्लान’
तैयार
किया
था,
जिसे
पुलिस
की
मुस्तैदी
ने
विफल
कर
दिया?
-

Who Is Shah Rukh Khan: शाहरुख खान कौन है? विवेक ओबेरॉय ने सरेआम क्यों कही ऐसी बात
-

Bihar Mantrimandal List 2025: नीतीश के 26 मंत्रियों में 12 ‘दागी’, JDU में केसों का बोझ, जानें कितने करोड़पति?
-

WI vs NZ: वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे ODI में टक्कर आज, कैसे देखें लाइव मुकाबला
-

Nitish Kumar के शपथ समारोह में कौन-कौन VVIP मेहमान होंगे शामिल? गेस्ट लिस्ट में कई दिग्गजों के नाम
-

UAE: दुबई में भी खराब हुआ AQI? धुंध में गायब हुआ बुर्ज खलीफा! लोग रह गए हैरान
-

Aaj Ka Kark Rashifal: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पढ़ें आज का कर्क राशिफल
-

‘आराम चाहिए तो IPL छोड़ दो’, Shubman Gill को दिग्गज ने दी सलाह, मचा बवाल
-

Nitish kumar Caste: किस जाति के हैं नीतीश कुमार? परिवार में कौन-कौन, 10वीं बार CM लेकिन क्यों नहीं लड़ते चुनाव
-

120 Bahadur Movie Review: चीन का अहंकार तोड़ने वाले मेजर शैतान और उनके 120 बहादुर की वीर गाथा
-

CM Nitish Oath Ceremony: नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण पर अंतरराष्ट्रीय आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अनोखी बधाई
-

PM Kisan Registration Number: भूल गए पीएम किसान का रजिस्ट्रेशन नंबर? घर बैठे कैसे करें चेक?
-

Anunay Sood Death Reason: 13 दिन बाद सामने आया अनुनय सूद की मौत का सच, इस वजह से गई थी इंफ्लूएंसर की जान
-

Kajal Kumari ने MMS Video Leak होने के बाद अब किसे कहा ‘हमर राजाजी’, 15 साल की एक्ट्रेस ने ये क्या किया?
-

Australia में पढ़ाई का रास्ता अब आसान! Justin Langer बने NiviCap के ब्रांड एंबेसडर
-

Aaj Ka Singh Rashifal: लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे, पढ़ें आज का सिंह राशिफल

