दिल्ली के कालकाजी में तड़के मची अफरा-तफरी, रेस्टोरेंट में लगी आग, 3 LPG सिलेंडर हुए ब्लास्ट
Last Updated:
Kalkaji Restaurant Fire: दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 4:45 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग एच-ब्लॉक स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी थी, जो अंजली ज्वैलर्स और देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास स्थित है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया.
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी-गोविंदपुरी फ्लाईओवर के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी तेज थी कि रेस्टोरेंट के अंदर रखे तीन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर एक के बाद एक फट गए. हालांकि समय रहते दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और बड़े हादसे को टाल दिया.
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सुबह करीब 4:45 बजे आग लगने की सूचना मिली. आग एच-ब्लॉक स्थित पंजाबी तड़का रेस्टोरेंट में लगी थी, जो अंजली ज्वैलर्स और देशबंधु गुप्ता कॉलेज के पास स्थित है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग ने तत्काल राहत और बचाव अभियान शुरू किया.
यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

