नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (MCD) में अब थर्ड फ्रंट बनेगा। आम आदमी पार्टी से करीब 15 पार्षद अलग होकर अपना थर्ड फ्रंट बनाएंगे। नया दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनेगा जिसके नेता मुकेश गोयल होंगे।
पिछले ही महीने दिल्ली नगर निगम में चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने बाजी मार थी। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बने।मेयर चुनाव में उन्हें 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।
बीजेपी दो साल बाद एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतने से पहले उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने उनकी पार्टी को शहर की समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने कहा कि महापौर चुने जाने के बाद स्थायी समितियों के चुनाव तुरंत कराए जाएंगे।

