Last Updated:

ट्रेड डील को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा. उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ झूठ बोल बोलने का काम कर रहे. शिवराज ने ‘एक्स’ पर कहा, “फिर एक और झूठ… कांग्रेस और राहुल गांधी जी ने झूठ की दुकान खोल रखी है और दिन-रात बस झूठ ही परोस रहे हैं. मैं साफ़ शब्दों में कहना चाहता हूं कि अमेरिका के साथ हुई किसी भी डील में GM (Genetically Modified) उत्पादों को कोई अनुमति नहीं दी गई है. DDGS को लेकर भी राहुल जी ने तथ्यहीन बातें फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई सामने है.”
उन्होंने कहा, “राहुल जी, नकारात्मक और भ्रम फैलाने वाली राजनीति करते हुए आपको शर्म आनी चाहिए. आपके पास न तथ्य है और न ही देशहित की समझ. मुझे तो ये समझ नहीं आता कि MSP पर आप और कांग्रेस किस मुंह से बात कर रहे हैं. याद कीजिए- स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के तहत फसलों की लागत का डेढ़ गुना MSP देने की बात आपने लागू नहीं की और उल्टा संसद में कहा कि इससे मार्केट विकृत हो जाएगा.”
कृषि मंत्री ने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी किसान हितैषी सरकार ने MSP लागू की और किसानों से कई गुना अधिक खरीद भी सुनिश्चित की है, जो लगातार जारी है. देश समझ चुका है कि कांग्रेस का चरित्र पूरी तरह किसान विरोधी है, चाहे सत्ता में रहे या फिर विपक्ष में.”
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

