आरा/चंदन कुमार. बिहार के भोजपुर जिले का नाम अब आतंकी संगठनों के सेफ जोन के रूप में सामने आ रहा है. बताया जा रहा है कि आरा से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भोजपुर कनेक्शन सामने आया है जहां इस मामले में भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसको लेकर रवाना हो गई. आतंकी मॉड्यूल में यह लिप्त बताया जा रहा है.घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल ग्रुप का पर्दाफाश किया है जिसमें की पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक भोजपुर जिले का रहने वाला भी संदिग्ध युवक शामिल है. बताया जा रहा है कि यह लोग सीधे तौर पर पाकिस्तानी हैंडलर से जुड़े हुए हैं और हैंड ग्रेनेड के माध्यम से राजस्थान बिहार के कई शहरों पर बड़ी आतंकी हमले की साजिश की जा रही थी. इसके बाद लुधियाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
भोजपुर के अर्श की गिरफ्तारी से खुलासा
पाक हैंडलर से जुड़ा गिरोह पकड़ा गया
बता दें कि घटना की शुरुआत 13 नवंबर को हुई थी जब लुधियाना के जोधेवाल थाने में FIR दर्ज की गई. पुलिस ने तीन मुख्य संदिग्धों-अर्श (भोजपुर, बिहार), अजय (फतेहाबाद, हरियाणा) और शमशेर (लुधियाना, पंजाब) को गिरफ्तार किया. इनकी निशानदेही पर सात और लोग पकड़े गए. जांच में पता चला कि मॉड्यूल मलेशिया में रहने वाले तीन पाकिस्तानी एजेंट्स-अजय मलेशिया, जस्स बहबल और पवनदीप के जरिए संचालित हो रहा था. ये लोग चीनी ग्रेनेड्स और तुर्की-चीनी पिस्टल्स की तस्करी कर रहे थे जो ड्रोन से सीमा पार लाए जाते थे.
बिहार-पंजाब में ग्रेनेड प्लान का पर्दाफाश
20 नवंबर को मामला और गहरा हो गया जब लडोवाल टोल प्लाजा के पास एनकाउंटर में दो संदिग्ध-दीपक उर्फ दीपू और राम लाल घायल हो गए. पुलिस ने उन्हें घेरा तो उन्होंने गोलीबारी की जिसमें दो चाइनीज ग्रेनेड्स, पांच पिस्टल्स और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए. लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया, ये लोग पाक-आधारित आईएसआई हैंडलर के इशारे पर ग्रेनेड एक्सचेंज करने आए थे. हमला सरकारी भवनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों पर होने वाला था. इस घटना में एक संदिग्ध की हालत गंभीर बताई जा रही है.

